US: अमेरिका में मौसम की मार, शीत तूफान के चलते टेक्सास-ओक्लाहोमा में स्कूल बंद; हवाई सेवाएं भी प्रभावित
अमेरिका में मौसम की मार के चलते लोगों का बुरा हाल है। इसको लेकर कई राज्यों के गवर्नरों ने पूरे क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की और स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। साथ ही टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने निवासियों से आग्रह किया कि वे यदि संभव हो तो गाड़ी चलाने से बचें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साथ ही अर्कांसस की गवर्नर सारा सैंडर्स ने फंसे हुए वाहन चालकों की मदद के लिए नेशनल गार्ड को तैनात किया। इस तूफान के कारण टेक्सास, जॉर्जिया और साउथ कैरोलिना जैसे दक्षिणी राज्यों के लाखों बच्चों के लिए स्कूल बंद हो गए।
अटलांटा हवाई अड्डे ने जारी किया बयान
तूफान के कारण जहां एक तरफ भारी बर्फबारी हो रही है तो दूसरी ओर उड़ान सेवाएं भी लगातार प्रभावित हो रही है। इसको लेकर अटलांटा हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक डेल्टा एयर लाइन्स के विमान का उड़ान भरने में रुकावट आई, जिससे चार यात्री घायल हो गए। इनमें से एक यात्री को अस्पताल भेजा गया, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं और उन्हें घटनास्थल पर इलाज मिला। इसके कारण हवाई अड्डे पर और भी देरी हुई।
डेल्टा एयरलाइन का बयान
साथ ही डेल्टा ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मौसम के कारण यह समस्या हुई या नहीं। इसके अलावा, अन्य हवाई अड्डों जैसे चार्लोट, डलास-फोर्ट वर्थ और नैशविले पर भी उड़ानें रद्द और विलंबित हुईं। डलास-फोर्ट वर्थ से डायवर्ट की गई तीन अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ानों में सवार 55 यात्रियों ने लिटिल रॉक में रात बिताई।
साथ ही मामले में नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार शुक्रवार को अर्कांसस के उत्तरी आधे हिस्से और टेनेसी के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी की उम्मीद है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में कुल 6 से 9 इंच (लगभग 15 से 22 सेंटीमीटर) तक बर्फबारी होने की उम्मीद है।
टेक्सास के गवर्नर का आग्रह
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने निवासियों से आग्रह किया कि वे यदि संभव हो तो गाड़ी चलाने से बचें। शुक्रवार को टेक्सास और ओहियो स्टेट के बीच कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप सेमीफाइनल के लिए लगभग 75,000 प्रशंसकों के एटी एंड टी स्टेडियम में आने की उम्मीद थी।
इस बड़े तूफान से अलबामा, जॉर्जिया, टेनेसी और अन्य राज्यों में बर्फबारी के कारण सड़कें खतरनाक हो गईं और स्कूलों ने कक्षाएं रद्द कर दीं। जॉर्जिया के अधिकारियों ने पिछले बर्फीले तूफानों से सीखते हुए बर्फ़ में फंसे वाहनों को हटाने के प्रयास किए। अलबामा और टेनेसी में भी आपातकाल की स्थिति थी और कई स्कूलों ने कक्षाएं बंद कर दीं। मेम्फिस में 100,000 से अधिक छात्रों के स्कूल भी बंद रहे।