{"_id":"6afda445a05297d36109edf5","slug":"weaponisation-chokepoints-becoming-enduring-realities-eam-jaishankar-outlines-5-defining-features-of-world-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दुनिया में हथियार बन रहे संसाधन और तकनीक': जयशंकर ने बताईं पांच बड़ी चुनौतियां; भरोसेमंद सहयोग क्यों जरूरी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'दुनिया में हथियार बन रहे संसाधन और तकनीक': जयशंकर ने बताईं पांच बड़ी चुनौतियां; भरोसेमंद सहयोग क्यों जरूरी?
Wed, 18 Nov 2026 06:42 PM IST
निर्मल कांत
एएनआई, टोक्यो (जापान)।
एएनआई, टोक्यो (जापान)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:42 PM IST
सार
दुनिया में अब संसाधनों, ऊर्जा और तकनीक का इस्तेमाल हथियार की तरह हो रहा है। कोविड, युद्ध और आर्थिक संकट ने वैश्विक व्यवस्था को बदल दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया के सामने किन पांच बड़ी चुनौतियों और बदलावों का जिक्र किया और भारत-जापान के संबंधों को लेकर क्या कहा?
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/डॉ. एस जयशंकर
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दुनिया की मौजूदा स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में हो रहे पांच बड़े बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में बड़े बदलाव हो रहे हैं। संसाधनों और तकनीक का इस्तेमाल हथियार की तरह किया जा रहा है। जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। देश अपनी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने में जुटे हैं। भरोसेमंद साझेदारियों की अहमियत बढ़ रही है।
जयशंकर ने ये बातें रायसीना टोक्यो 2026 के उद्घाटन सत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था तेजी से बदल रही है। इसके पीछे कई बड़ी घटनाएं हैं। इनमें कोविड-19 महामारी, बड़े युद्ध, व्यापार में रुकावट और अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव शामिल हैं।
वैश्विक व्यवस्था में बार-बार क्यों आ रहे हैं झटके?
जयशंकर ने कहा कि दुनिया की मौजूदा स्थिति में पांच बड़े बदलाव हुए हैं। जयशंकर ने कहा, आइए, दुनिया की मौजूदा स्थिति से शुरुआत करते हैं। मेरी नजर में इसकी पांच बड़ी विशेषताएं हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जर्मन सरकार का बड़ा फैसला: बिजली पर टैक्स में 95 फीसदी कटौती; चांसलर मर्ज ने कैसे बचाई अपनी साख?
उन्होंने कहा, पहला बदलाव अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को लगने वाले झटके हैं। उन्होंने आगे कहा, कई दशकों तक वैश्वीकरण के जरिये यह व्यवस्था लगातार और धीरे-धीरे विकसित हो रही थी। लेकिन अब एक के बाद एक इसे कोविड महामारी, दो बड़े संघर्षों, व्यापार में रुकावटों और आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।
जयशंकर ने संसाधनों का हथियार के रूप में इस्तेमाल और रणनीतिक मार्गों पर बढ़ते नियंत्रण को दूसरा बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि अब संसाधन, ऊर्जा, बाजार तक पहुंच, तकनीक और वित्त का इस्तेमाल रणनीतिक हथियारों की तरह किया जा रहा है।
जयशंकर ने कहा, 'चाहे संसाधन हों या ऊर्जा, बाजार तक पहुंच हो या तकनीक, या फिर वित्त ही क्यों न हो, वैश्विक आर्थिक गतिविधियों के हर पहलू का संबंधित पक्षों की ओर से खुले तौर पर हथियार की तरह इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है'।
उन्होंने आगे कहा, 'रणनीतिक रास्ते और प्रवेश के साधन भी अब रणनीतिक एजेंडे का हिस्सा बन गए हैं। ये रास्ते भौतिक हों या डिजिटल। दुर्भाग्य से नियमों, मानकों और पुरानी मान्यताओं का दौर तेजी से खत्म हो रहा है'।
क्या दुनिया में जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है?
जयशंकर ने जोखिम उठाने की प्रवृत्ति को तीसरा बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि अब अलग-अलग क्षेत्रों में बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा की सोच हावी हो रही है। आगे निकलने की कोशिश भी तेज हो गई है। जो देश या पक्ष आगे हैं, वे अपनी बढ़त को नतीजों में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इसका असर दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में दिख रहा है।
उन्होंने चौथे बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि देश अपनी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने में जुटे हैं। दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता के बीच यह एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। खासकर बड़ी अर्थव्यवस्थाएं इस दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'अब हमारे फैसले लागत और काम की दक्षता से कम प्रभावित होते हैं। इसके बजाय वे भरोसेमंद व्यवस्था और कई विकल्पों पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं'।
उन्होंने आगे कहा, 'नई आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) और नई आर्थिक व्यवस्थाएं बननी शुरू हो गई हैं। किसी एक जगह या एक ही स्रोत पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने के खतरे अब तेजी से महसूस किए जा रहे हैं। हम सभी या तो दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं या फिर इस खतरे को कम करने के तरीके खोज रहे हैं'।
भरोसेमंद साझेदारियां क्यों जरूरी?
जयशंकर ने भरोसेमंद साझेदारियों की बढ़ती अहमियत को पांचवां बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय माहौल में देशों और कंपनियों के लिए भरोसेमंद साझेदार जरूरी हो गए हैं। छोटी सप्लाई चेन को भी ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
जयशंकर ने कहा, 'ऐसे अनिश्चित समय में देश और कंपनियां भरोसेमंद साझेदारों और छोटी सप्लाई चेन को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं'। उन्होंने आगे कहा, 'अब हम इस बात को ज्यादा साफ तरीके से समझ रहे हैं कि नियमों का किस तरह गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि नियमों का पालन करने वालों के खिलाफ इनका इस्तेमाल न हो'।
'भारत-जापान संबंध मजबूत करने का समय'
उद्घाटन सत्र में जयशंकर ने कहा कि भारत और जापान के संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'दुनिया तेजी से बदल रही है। ऐसे समय में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना सही और जरूरी कदम है'।
जयशंकर ने कहा, 'आज रायसीना टोक्यो के उद्घाटन में आप सभी के साथ शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह दुनिया भर में रायसीना मंच की ओर से शुरू की गई आपस में जुड़ी वैश्विक चर्चाओं का एक अहम हिस्सा है'।
उन्होंने कहा, 'यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान और भारत तेजी से बदलते वैश्विक माहौल को समझ रहे हैं। दोनों देश इस पर रणनीति बना रहे हैं कि अपने संबंधों को और गहरा कैसे किया जाए। ऐसे समय में इस कार्यक्रम का आयोजन उपयोगी भी है और सही समय पर भी है'।
सोशल मीडिया पोस्ट में क्या बोले जयशंकर?
कार्यक्रम के बाद जयशंकर ने एक्स पर भी पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भी मौजूद थे। जयशंकर ने पोस्ट में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में पांच बड़े बदलावों का भी जिक्र किया।
जयशंकर ने उन क्षेत्रों के बारे में भी बताया, जहां जापान भारत के साथ अपना सहयोग बढ़ा सकता है। उन्होंने जापान से कहा कि वह 2014 के बाद भारत में आए बदलावों को समझे। भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति को लेकर अपनी सोच और आकलन को भी अपडेट करे।
जयशंकर ने कहा, 'भारत में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। देश का घरेलू बाजार भी बड़ा है। इस वजह से भारत जापानी कंपनियों के लिए आकर्षक जगह है। खासकर वे कंपनियां जो अपना विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और उत्पादन कारोबार बढ़ाना चाहती हैं'।
उन्होंने भारत में मानव संसाधन के विकास में हुए सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'शिक्षा, कौशल विकास और इनोवेशन के क्षेत्र में प्रगति हुई है। स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, ड्रोन, स्वास्थ्य सेवाओं और रक्षा क्षेत्र में भी बदलाव दिख रहा है'।
किन क्षेत्रों में भारत-जापान का सहयोग बढ़ सकता है?
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और जापान के बीच कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने एडवांस मैन्युफैक्चरिंग यानी आधुनिक उत्पादन तकनीक का जिक्र किया। इसके अलावा सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, सूचना और संचार तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और दवा उद्योग में मिलकर काम करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में भी करीबी सहयोग की जरूरत है। इसके लिए बेहतर नीतियां और ढांचा तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया।