फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Weak politics Pakistan challenge for economic reforms Risk sure to increase due to unstable politics

Report: पाकिस्तान में कमजोर सियासत आर्थिक सुधारों के लिए चुनौती, अस्थिर राजनीति से जोखिम बढ़ना तय

Tue, 02 Apr 2024 06:14 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 06:14 AM IST
सार

पाकिस्तान में चौंका देने वाली मुद्रास्फीति के बीच, नवनिर्वाचित सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल की कीमत में 9.66 रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा - पीकेआर) प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है।

विज्ञापन
Weak politics Pakistan challenge for economic reforms Risk sure to increase due to unstable politics
पाकिस्तान की जर्जर अर्थव्यवस्था - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के अखबार डॉन की सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, देश की सबसे बड़ी चुनौती कमजोर गठबंधन सरकार और चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों से पैदा सियासी अस्थिरता के बीच राजकोषीय सुदृढ़ीकरण और सुधार है। वाशिंगटन स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस (आईआईएफ) के हवाले से छपी इस रिपोर्ट में देश में भयावह आर्थिक संकट के बीच इसे सबसे बड़ी चुनौती बताया गया है।

विज्ञापन


आईआईएफ वित्तीय संस्थानों का एक वैश्विक संघ है, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक-निवेश बैंक, बीमा कंपनियां व निवेश फर्म शामिल हैं। उसने कहा, सबसे बड़ी चुनौती राजकोषीय समेकन से होगी, क्योंकि यह विशेष महत्व का क्षेत्र है। 
विज्ञापन


अस्थिर राजनीति से जोखिम बढ़ना तय
आईआईएफ ने कहा, अशांत व अस्थिर राजनीति से पाकिस्तान के सामने जोखिम बढ़ना तय है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, चुनावों के दौरान सेल्यूलर सेवा के निलंबन, परिणाम जारी करने में बड़ी देरी, बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, घातक बमबारी के कारण देश के भीतर तनाव बढ़ गया है। इससे भी जोखिम बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में बड़ी वृद्धि
पाकिस्तान में चौंका देने वाली मुद्रास्फीति के बीच, नवनिर्वाचित सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल की कीमत में 9.66 रुपये (पाकिस्तानी मुद्रा - पीकेआर) प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। ईद से पहले इस वृद्धि की घोषणा वित्त मंत्रालय ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed