फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We want Sharia law, We want the hijab, even if we die for it, Taliban took part in a demonstration organised in Kabul

महिलाओं के खिलाफ मोर्चा: अब शरिया कानून थोपने के लिए समर्थकों से प्रदर्शन करा रहा तालिबान, हिजाब अनिवार्य करने की उठाई मांग

Sat, 22 Jan 2022 08:23 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Jan 2022 08:23 AM IST
सार

इससे पहले भी तालिबानियों ने फरमान जारी करते हुए महिलाओं के नहाने के लिए नियम जारी किए थे। इसके तहत महिलाएं इस्लामिक हिजाब पहनकर सार्वजनिक बाथरूम की जगह केवल निजी बाथरूम में ही नहा सकती हैं।

विज्ञापन
We want Sharia law, We want the hijab, even if we die for it, Taliban took part in a demonstration organised in Kabul
तालिबानियों का प्रदर्शन - फोटो : Social media

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद से महिलाओं के लिए जहां रोजाना कोई ने कोई फरमान जारी हो रहा है वहीं अब कुछ तालिबानी समर्थकों ने उन महिलाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जो कि हिजाब नहीं पहन रही हैं और शरिया कानून का पालन नहीं कर रही हैं। दरअसल, काबुल में तालिबान द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन में कई सौ अफगान पुरुषों ने भाग लिया और जमकर महिलाओं के विरोध में नारेबाजी की। सभी का एक ही नारा था 'हमें शरिया कानून चाहिए, हम हिजाब चाहते हैं', भले ही हम इसके लिए मर ही क्यों न जाएं। सभी प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं को हर हाल में हिजाब पहनना होगा और शरिया कानून को मानना ही होगा।

विज्ञापन


इससे पहले सार्वजनिक बाथरूम में नहाने पर लगाई थी रोक
बता दें कि कुछ दिन पहले तालिबानियों ने महिलाओं के खिलाफ फरमान निकालते हुए कहा था कि वे सार्वजनिक बाथरूम यानी स्नानघर में नहीं नहा सकेंगी। वह अपने निजी बाथरूम में ही नहा सकेंगी और इस दौरान भी उन्हें इस्लामिक हिजाब पहनकर रहना होगा। 
विज्ञापन


महिलाओं की यात्रा को 45 मील तक सीमित कर दिया था
तालिबान ने एक और फरमान जारी करते हुए महिलाओं की यात्रा को 45 मील तक सीमित कर दिया था। अब कोई भी ड्राइवर दो महिलाओं को अपनी कारों की अगली सीट पर नहीं बैठाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके लिए सजा का भी प्रावधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबानियों ने पोस्टर लगाकर दी धमकी
तालिबान के ‘प्रोमशन ऑफ वर्चु एंड प्रीवेंशन ऑफ वाइस’ ने पोस्टरों को शहर के कैफे और दुकानों पर लगा दिया है। इसमें बुर्के के जरिए चेहरे को ढके हुए महिला को देखा जा सकता है। अगस्त में सत्ता में लौटने के बाद से तालिबान महिलाओं और लड़कियों की आजादी को कम कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed