फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We heard a loud bang statements of eyewitnesses regarding the plane crash in Kathmandu

Nepal Plane Crash: ‘हमने तेज धमाके की आवाज सुनी और फिर…’, चश्मदीदों ने बयान किया विमान हादसे का खौफनाक मंजर

Wed, 24 Jul 2024 04:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 24 Jul 2024 04:34 PM IST
सार

नेपाल के पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। इनमें से 18 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
We heard a loud bang statements of eyewitnesses regarding the plane crash in Kathmandu
नेपाल में विमान हादसा (बीच में), प्रत्यक्षदर्शी (दाएं और बाएं) - फोटो : ANI/ ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को जिन प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा, उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है।  

विज्ञापन


‘हम एक कंटेनर की वजह से बच गए’
आदेश लामा नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह के समय वह अपने गैराज में काम कर रहे थे। तभी उन्हें एक तेज आवाज सुनाई दी। आदेश लामा ने कहा, ‘हमें लगा कि कोई टायर फटा है लेकिन, जब हम बाहर निकले और देखा कि हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जहाज एक कंटेनर से टकराया था। अगर जहाज कंटेनर से नहीं टकराता तो आवासीय क्षेत्र से में तबाही मच सकती थी। कंटेनर की वजह से हम बच गए। कंटेनर से टकराने के बाद हवाई जहाज जमीन पर आ गिरा और इसमें आग लग गई।’
विज्ञापन


‘हमने तेज धमाके की आवाज सुनी’
दूसरे प्रत्यक्षदर्शी कृष्ण बहादुर थापा ने कहा कि उन्होंने एक तेज धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने कहा, ‘हम यहां तीन से चार लोग मौजूद थे। पहले हमें लगा कि कोई वाहन हादसे का शिकार हुआ है लेकिन, बाद में पता चला कि हवाई जहाज हादसा हुआ है। हवाई जवाज फिसलकर नीचे की तरफ रुक गया। पहले एक धमाके की आवाज आई और इसके बाद हवाई जहाज से धुंआ उठने लगा। इसके बाद जहाज मे आग लग गई। मैं घटनास्थल तेजी से घटनास्थल के पास पहुंचा और इसके बाद एक और विस्फोट हुआ।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान भरने के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद हुए थे। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। हवाई अड्डे पर धुएं का घना गुबार देखा गया। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।


वर्ष 2023 में भी हुआ था नेपाल में बड़ा विमान हादसा
बीते साल भी नेपाल ने एक विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2023 में यति एयरलाइंस का विमान नेपाल में हादसे का शिकार हो गया था। यति एयरलाइंस के हादसे में जान गंवाने वालों में पांच भारतीय भी शामिल थे। जांच में पता चला था कि यति एयरलाइंस का हादसा पायलट की गलती से हुआ था, जब विमान के पायलट ने गलती से पावर कट कर दिया था, जिससे विमान हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed