फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We commit to respect sovereignty, territorial integrity of all States: BRICS declaration.  

BRICS Declaration: बातचीत से सुलझाया जाए यूक्रेन मामला, आतंकवाद के लिए न हो अफगान जमीन का इस्तेमाल

Thu, 23 Jun 2022 11:28 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Jun 2022 11:28 PM IST
सार

घोषणापत्र में कहा गया है कि हम सभी राज्यों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मतभेदों, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हैं। 
 

विज्ञापन
We commit to respect sovereignty, territorial integrity of all States: BRICS declaration.  
BRICS Summit - फोटो : ANI

विस्तार

चीन में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में आज घोषणापत्र जारी किया गया। इसमें खास तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र करते हुए बातचीत से मामला सुलझाने पर जोर दिया गया है। इसमें कहा गया है, हम सभी राज्यों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मतभेदों, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हैं। 

विज्ञापन


घोषणापत्र में कहा गया है कि ब्रिक्स देश रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का समर्थन करते हैं। अफगानिस्तान के मुद्दे पर कहा गया है कि हम इसकी संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर जोर देते हुए एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान का पुरजोर समर्थन करते हैं। किसी भी देश को धमकाने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने या प्रशिक्षित करने के लिए अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणापत्र में कहा गया कि हम सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संवाद और परामर्श के माध्यम से देशों के बीच मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता पर बल देते हैं। संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी अनुकूल प्रयासों का समर्थन करते हैं। पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध और यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का संदर्भ महत्वपूर्ण है।

घोषणापत्र में कहा गया कि हमने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की और यूएनएससी तथा यूएनजीए जैसे उपयुक्त मंचों पर व्यक्त की गई अपनी राष्ट्रीय रुख को दोहराया। हम रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का समर्थन करते हैं। ब्रिक्स ने कहा कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान का पुरजोर समर्थन करता है।


चीन के राष्ट्रपति ने एकपक्षीय प्रतिबंधों का दुरूपयोग रोकने की अपील की
इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि ‘ब्रिक्स’ ने मौजूदा वैश्विक संकट में मुश्किलों से उबरने की क्षमता और ऊर्जा दिखाई है। साथ ही उन्होंने संभवत: अमेरिका पर कटाक्ष करते हुए पांच सदस्यीय समूह से एकपक्षीय प्रतिबंधों के दुरूपयोग का विरोध करने की अपील की। शी ने वीडियो लिंक के जरिये 14वें ब्रिक्स सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में कहा कि पिछले साल विश्व द्वारा कोविड-19 महामारी के प्रसार, विश्व अर्थव्यस्था के उबरने में मशक्कत करने और शांति एवं सुरक्षा के मुद्दों का सामना करना जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed