फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   we are ready to review our action if india promise to review kashmir action Shah Mehmood Qureshi

अगर भारत जम्मू-कश्मीर को लेकर दोबारा विचार करे तो हम भी सोचेंगे: पाकिस्तान

Thu, 08 Aug 2019 10:12 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 08 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
we are ready to review our action if india promise to review kashmir action Shah Mehmood Qureshi
शाह महमूद कुरैशी - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ उठाए कदमों को लेकर दोबारा विचार कर सकता है, अगर भारत कश्मीर में उठाए गए अपने कदमों के बारे में सोचे। यह बयान उस समय पर आया है, जब पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया है और भारत से कोई भी राजनायिक संबंध रखने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने यह कदम जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने की प्रतिक्रिया में उठाया है।

विज्ञापन

   
इसके जवाब में भारत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, और यह भारत का निजी मामला है।

कुरैशी ने कहा कि अगर भारत अपने फैसले पर विचार करने को तैयार है, तो ही हम अपने फैसले पर विचार करने के लिए सोचेंगे। शिमला समझौता में यही तय किया गया था कि विचार दोनों तरफ से किया जाएगा। विदेश मंत्री ने राजनयिक कर्मचारियों और उनकी गतिविधियों पर भी रोक लगाने की बात पर हामी जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शिमला समझौते की कानूनी रूप से जांच करेगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो जुलाई 1972 में दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने के लिए शिमला समझौता लेकर आए थे। कुरैशी ने कहा कि भारत से द्विपक्षीय समझौते पर विशेष कमेटी द्वारा दोबारा विचार किया जाएगा। हालांकि उन्होने यह नहीं बताया की किस समझौते पर विचार किया जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री ने घोषणा की थी कि समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed