पाकिस्तान पर दोहरी मार: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जल संकट, खानपुर डैम में बचा है केवल 35 दिन का पानी; बारिश बिना...
पाकिस्तान के खानपुर डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। फलस्वरूप स्थिति अब ये हो गई है कि डैम में सिर्फ 35 दिन का पानी बचा है। ऐसे में अगर पाकिस्तान के इन इलाकों में बारिश नहीं हुई तो पंजाब-खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद की पेयजल सप्लाई पर बड़े तौर पर असर पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को भारत से उलझना भारी पड़ रहा है। जहां 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अब नापाक पड़ोसी के सामने जल संकट की चुनौती की दीवार बनकर खड़ी हो गई है। कारण है कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद में बड़ा जल संकट मंडरा रहा है क्योंकि पाकिस्तान के खानपुर डैम में पानी का स्तर खतरनाक रूप से गिर गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो डैम में अब सिर्फ 35 दिनों तक की पानी की आपूर्ति बची है।
डैम में नजर आने लगे मिट्टी के टीले
पाकिस्तान के इस इलाके में जल संकट इस तरह से भयावह हो गया है कि डैम के मुख्य भंडारण क्षेत्र और स्पिलवे के आसपास चट्टानें और मिट्टी के टीले नजर आने लगे हैं, जो जल स्तर में भारी गिरावट और जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को दर्शाते हैं। रिपोर्ट में तो ये भी बताई जा रही है कि अगर अगले 10-15 दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो पानी का स्तर डेड लेवल के करीब पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें:- सिंदूर का प्रहार: कंधार से पहलगाम तक 25 मिनट में 25 साल का हिसाब बराबर, आतंकी शिविरों का ओसामा से क्या कनेक्शन
जल स्तर में 25 फीट की गिरावट
जल स्तर घटने के बाद डैम के कैचमेंट एरिया मारगल्ला हिल्स और गालियात में बारिश न होने के कारण हालात और खराब हो गए हैं। मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि डैम में मंगलवार को जल स्तर 1,935 फीट था, जबकि डेड लेवल 1,910 फीट है। पानी की आमद सिर्फ 82 क्यूसेक है, जबकि निकासी 235 क्यूसेक प्रतिदिन है।
इन इलाकों में सिंचाई के लिए पानी होगा बंद
बता दें कि इस डैम के 90 क्यूसेक पानी इस्लामाबाद की सीडीए को, 6.18 क्यूसेक टैक्सिला की यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों को, 48 क्यूसेक खैबर पख्तूनख्वा और 42 क्यूसेक पंजाब के खेतों के लिए दिया जा रहा है। हालांकि स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने योजना बनाई है कि अगले हफ्ते से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा को सिंचाई के लिए पानी देना बंद कर दिया जाएगा। साथ ही, पीने के पानी की सप्लाई भी कम की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor Photos: मिसाइल हमले की 18 तस्वीरें, भारत के हमले में पाकिस्तानी जमीन पर भी चार ठिकाने बर्बाद
ऑपरेशन सिंदूर, दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।