फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Washington: Enormous potential for relationship growth with india, said trump govt

भारत-अमेरिका दोस्ती से व्यापार वार्ता के सकारात्मक नतीजे निकलेंगे : ट्रंप सरकार

Wed, 17 Jul 2019 02:26 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 17 Jul 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Washington: Enormous potential for relationship growth with india, said trump govt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में वृद्धि की ‘असीम संभावनाएं’ हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच दोस्ती के कारण अभी चल रही व्यापार वार्ता के सकारात्मक नतीजे निकलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को अकसर ‘टैरिफ किंग’ बताते हैं और हमेशा हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों के आयात पर उसके द्वारा लगाए 50 प्रतिशत शुल्क का जिक्र करते हैं।

विज्ञापन


ट्रंप द्वारा भारत के तरजीही व्यापार विशेषाधिकार रद्द करने के बाद भारत ने भी पांच जून से बादाम और सेब समेत अमेरिका के 28 उत्पादों पर शुल्क लगाए थे। विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, चूंकि यह हमारे व्यापार संबंध से जुड़ा है तो जब हमारे विदेश मंत्री भारत में थे तो उन्होंने कहा था कि हम अपने संबंधों में वृद्धि के काफी अवसर देखते हैं। हम असीम संभावनाएं देखते हैं। 
विज्ञापन


ओर्टागस ने कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत की नई सरकार से बातचीत करने के लिए हाल ही में नई दिल्ली में थे जहां वह अपने समकक्ष से मिले तथा उनके बीच प्रभावी बैठकें हुईं। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री आश्वस्त हैं, उन्होंने यह दोहराया कि हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के कारण किसी भी तरह की व्यापार बातचीत, किसी भी मुद्दे पर वार्ता के सकारात्मक नतीजे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता भारत के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के एक अधिकारी की हाल की भारत यात्रा पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। ओर्टागस ने कहा, हमने वहां हमारी बैठकों और मीडिया में काफी बातचीत की। आप संभवत: यह जानते होंगे कि अमेरिका, भारत का सबसे महत्वपूर्ण व्यापार साझेदार है। मैं मानती हूं कि हम निर्यातों के लिए उनका शीर्ष बाजार हैं।


प्रवक्ता ने सिख संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे के निर्माण का भी स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed