{"_id":"627877608b1cc45aaa7ba8a1","slug":"warning-to-imran-pm-shahbaz-said-we-will-not-allow-him-to-become-hitler-of-pakistan-plotting-to-provoke-civil-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पीएम शहबाज शरीफ की इमरान को चेतावनी- गृह युद्ध भड़काने की रच रहे साजिश, हम उन्हें हिटलर नहीं बनने देंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पीएम शहबाज शरीफ की इमरान को चेतावनी- गृह युद्ध भड़काने की रच रहे साजिश, हम उन्हें हिटलर नहीं बनने देंगे
Mon, 09 May 2022 07:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 09 May 2022 07:37 AM IST
सार
शहबाज शरीफ ने खान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, 'पाकिस्तान के 22 करोड़ लोग, देश का संविधान और राष्ट्रीय संस्थान एक व्यक्ति के अहंकार के गुलाम नहीं हैं।'
विज्ञापन
इमरान खान और शहबाज शरीफ(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान पर देश में गृहयुद्ध छेड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पीएम शरीफ ने रविवार को कहा कि इमरान खान का एबटाबाद में दिया गया भाषण पाकिस्तान के खिलाफ षड्यंत्र है।
विज्ञापन
जियो न्यूज के अनुसार शहबाज शरीफ ने खान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, 'पाकिस्तान के 22 करोड़ लोग, देश का संविधान और राष्ट्रीय संस्थान एक व्यक्ति के अहंकार के गुलाम नहीं हैं। इमरान नियाजी देश के लोगों को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें पाकिस्तान का हिटलर नहीं बनने देंगे। पाक पीएम ने कहा कि इमरान नियाजी काफी झूठ बोल चुके हैं, लेकिन अब उन्हें सचाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इमरान की तुलना मीर जाफर व मीर सादिक से की
शहबाज ने कहा कि राष्ट्रीय संस्थानों के खिलाफ कहानियां गढ़ने वाले असली मीर जाफर और मीर सादिक थे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम शरीफ ने इमरान खान की तुलना आज के मीर जाफर और मीर सादिक से की, जो पाकिस्तान को लीबिया और इराक जैसा बनाना चाहते हैं। मीर सादिक मैसूर के टीपू सुल्तान के मंत्री थे। 1798-99 में चौथे एंग्लो-मैसूर युद्ध में, उन्होंने श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी के दौरान टीपू सुल्तान को धोखा दिया, जिससे अंग्रेजों की जीत का रास्ता साफ हुआ था। इसी तरह मीर जाफर बंगाल के नवाब सिराजुद्दोला के अधीन बंगाल सेना के कमांडर थे, उन्होंने प्लासी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों का साथ देकर नवाब को धोखा दिया और भारत में अंग्रेजों के राज का रास्ता साफ किया था।
विज्ञापन
इमरान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी
पाक पीएम ने कहा कि इमरान उसी हाथ को काट रहे हैं, जिससे उनका पेट भरता है। एबटाबाद की एक रैली में इमरान द्वारा दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, देश के संस्थान व संविधान को आज चुनौती दी गई है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम न केवल राजनीतिक साजिश कर रहे हैं, बल्कि वे देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। पहले उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को डुबोया और अब वह गृह युद्ध भड़काने की साजिश रच रहे हैं।