फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   War will continue until the current government of Ukraine said viladimir Putin

पुतिन की यूक्रेन को चेतावनी, वर्तमान सरकार रहने तक जारी रहेगी जंग

Sun, 02 Dec 2018 09:22 AM IST
भाषा, ब्यूनस आयर्स
भाषा, ब्यूनस आयर्स Updated Sun, 02 Dec 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
War will continue until the current government of Ukraine said viladimir Putin
पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में जब तक वर्तमान सरकार सत्ता में है, तब तक पूर्वी यूकेन में संघर्ष समाप्त होने की कोई सूरत नहीं है। पुतिन ने अर्जेंटीना में जी20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यूक्रेन के वर्तमान प्राधिकार को संघर्ष समाप्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं है खासतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से।’’ 

विज्ञापन


रूसी नेता ने कहा कि जब तक वे सत्ता में हैं युद्ध जारी रहेगा। गौरतलब है कि चार वर्ष पहले यूक्रेन की सरकार के खिलाफ रूसी अलगावादियों के संघर्ष में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। इनमें से एक तिहाई आम नागरिक हैं। इस संघर्ष से पश्चिमी देशों के साथ रूस के रिश्ते संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। इन देशों का आरोप हैं कि क्रीमिया पर कब्जे के कारण 2014 में संघर्ष शुरू हुआ।
विज्ञापन


भारी सैन्य खर्चों तथा अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में अहम उद्योगों को नुकसान पहुंचने से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की आर्थिक समस्याओं को खारिज करते हुए कहा कि युद्ध में आर्थिक समस्याओं का हवाला देना हमेशा आसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed