फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Want to go Iran for talks to reduce tension but not allowed said Pompeo

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो बोले, तनाव कम करने के लिए ईरान जाकर बात करने की इजाजत नहीं मिली

Mon, 29 Jul 2019 10:25 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 29 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Want to go Iran for talks to reduce tension but not allowed said Pompeo
माइक पॉम्पियो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ईरान के साथ चल रहे विवाद पर कहा है कि उन्होंने तनाव कम करने के लिए तेहरान से सीधे बातचीत की पेशकश की थी। लेकिन इसके लिए ईरान ने इजाजत नहीं दी। पोम्पियो ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ अमेरिका आ सकते हैं, उनके यहां आने से हम भयभीत नहीं हैं। बता दें बीते महीने ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों में विस्फोट और ईरान के अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन


पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा, "हाल ही में मैंने तेहरान जाने और वहां की जनता से सीधे बात करने की पेशकश की थी। इस प्रस्ताव को ईरान ने मंजूरी नहीं दी।"

ईरान के तथ्यों में सच्चाई नहीं

पोम्पियो ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमनेई के प्रशासन द्वारा जो तथ्य बताए जा रहे हैं, उनमें सच्चाई नहीं है। वो मुझे अपना विचार क्यों नहीं बताते? क्या होगा जब उनके लोग सच्चाई जान जाएं। हमारे यहां बातचीत की खुली आजादी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 

बढ़ता जा रहा खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने इस तनाव को देखते हुए संयुक्त कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) के सभी सदस्यों की बैठक बुलाने का आह्वान किया था। इन देशों का कहना है कि अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंध लगाने और ईरान द्वारा समझौते के प्रावधानों को तोड़ने की वजह से खतरा बढ़ रहा है।

इस शर्त पर बातचीत के लिए तैयार ईरान

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी का कहना है कि अगर अमेरिका सारे प्रतिबंध हटा देता है तो वह बातचीत के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि अमेरिका धमकी देना बंद करे और ईरान ने अब संयम छोड़कर जवाबी कार्रवाई की नीति को अपना लिया है। उनका कहना है कि परमाणु कार्यक्रम से जुड़े किसी भी कदम का सख्ती से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed