{"_id":"66e1c0afce5055a7920c6a30","slug":"want-good-relation-with-india-but-it-should-be-on-basis-of-fairness-and-equality-says-yunus-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: 'भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन यह बराबरी के आधार पर होने चाहिए', मोहम्मद यूनुस बोले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: 'भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन यह बराबरी के आधार पर होने चाहिए', मोहम्मद यूनुस बोले
Wed, 11 Sep 2024 09:39 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:39 PM IST
सार
Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा, "हम भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। लेकिन ये संबंध निष्पक्षता और समानता के आधार पर होने चाहिए।"
विज्ञापन
नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बुधवार को कहा कि उनका देश भारत और अन्य पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है। लेकिन यह संबंध निष्पक्षता और समानता के आधार पर होने चाहिए। यूनुस ने कहा कि कि जब उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में शपथ ली तो कई विदेशी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। जिनमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ भी शामिल थे।
विज्ञापन
'भारत से चाहते हैं निष्पक्ष और बराबरी के आधार पर संबंध'
यूनुस ने कहा, "हम भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। लेकिन ये संबंध निष्पक्षता और समानता के आधार पर होने चाहिए।" नोबेल पुरस्कार से सम्मानित यूनुस ने पिछले महीने आठ अगस्त को अंतरिम सरकार प्रमुख के रूप में शपथ ली, जब अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और भारत आ गईं।
विज्ञापन
'छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए गठित किए आयोग'
यूनुस ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए बांग्लादेस ने भारत के साथ पहले ही उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय सहयोग वार्ताओं को शुरू किया है। उन्होंने कहा, "मैंने दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सार्क को पुनर्जीवित करने की पहली भी की है।" सार्क में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।" यूनुस ने कहा, "हम चाहते हैं कि दुनिया बांग्लादेश को एक सम्मानित लोकतंत्र के रूप में स्वीकार करे।" उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश के सुधार के लिए छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए छह आयोगों का गठन किया है। ये क्षेत्र चुनाव प्रणाली, पुलिस प्रशासन, न्यायपालिका, भ्रष्टाचार रोधी आयोग, सार्वजनिक प्रशासन और संविधान हैं।
विज्ञापन
यूनुस ने कहा, उम्मीद है कि ये आयोग एक अक्तूबरे से अपनी कार्यवाही शुरू करेंगे और तीन महीनों के भीतर अपना काम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सुधारों का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करना है। अंतरिम सरकार के प्रमुख ने कहा, हमारे सामने बहुत सारा काम है। हम एक साथ मिलकर समान लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहते हैं। हम एक ऐसा ढांचा बनाना चाहते हैं, जो हमारी नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को राज्य औऱ समाज के समर्थन से बिना किसी बाधा के सामने ला सके।