{"_id":"675905e497bdc6680d00b664","slug":"want-all-parties-to-resolve-disagreements-peacefully-us-on-india-bangladesh-ties-know-all-about-it-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh Ties: 'सभी पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं', भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर अमेरिका का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Bangladesh Ties: 'सभी पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं', भारत-बांग्लादेश रिश्ते पर अमेरिका का बयान
Wed, 11 Dec 2024 08:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 11 Dec 2024 08:54 AM IST
सार
इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को बांग्लादेश की यात्रा की थी और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की चिंताओं से उसे अवगत कराया था।
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर
- फोटो : US State Dept
विस्तार
अमेरिका ने भारत और बांग्लादेश से अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को दोनों देशों को आपसी बातचीत के जरिए हर मुद्दे का समाधान करने का आह्वान किया। भारत के विदेश सचिव की हाल में हुई बांग्लादेश की यात्रा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी पक्ष अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।
विज्ञापन
इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को बांग्लादेश की यात्रा की थी और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की चिंताओं से उसे अवगत कराया था। मिसरी ने अपनी यात्रा के अंत में ढाका में कहा, 'मैंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा को उजागर किया। साथ ही हमें हाल के कुछ घटनाक्रम और मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर भी मिला और मैंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।'
विज्ञापन