{"_id":"61886c7bed924965067297ce","slug":"wang-yaping-becomes-the-first-chinese-woman-to-walk-in-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला बनीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपलब्धि: अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला बनीं
Mon, 08 Nov 2021 05:52 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:52 AM IST
सार
चीन के शेनझोउ-13 मिशन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन मॉड्यूल तियान्हे के अंतरिक्ष यात्रियों ने रविवार को अपना पहला स्पेसवॉक किया।
विज्ञापन
वांग यापिंग अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के शेनझोउ-13 मिशन के चालक दल की अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग रविवार शाम अंतरिक्ष में चलने वाली देश की पहली महिला बन गईं। उन्होंने मिशन के कमांडर झाई झिगांग के साथ पहली असाधारण स्पेसवॉक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
चीन सरकार के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें साफ दिख रहा है कि अंतरिक्षयात्री वांग यापिंग एक कैप्सूल से बाहर आ रही हैं और हाथ हिला रही हैं। इसके बाद कंप्यूटर पर देख रहे लोग जोर-जोर से ताली बजाने लगते हैं।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में बचाव कार्यों का किया अभ्यास
चीन के शेनझोउ-13 मिशन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन मॉड्यूल तियान्हे के अंतरिक्ष यात्रियों ने रविवार को अपना पहला स्पेसवॉक किया। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यात्री दल 7 नवंबर, 2021, बीजिंग समय पर अपनी पहली आउटिंग गतिविधियों का संचालन किया।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो झाई ने शाम 6.51 बजे (बीजिंग समय) पर हैच खोला और 8.28 बजे तक, झाई और वांग तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकल गए। आधी रात तक, उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के रोबोटिक आर्म पर नए घटकों को लगाया था और इस दौरान दोनों ने बचाव कार्यों का अभ्यास भी किया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वांग अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली दूसरी चीनी महिला हैं। वह अगस्त 1997 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स में शामिल हुईं। उन्होंने मई 2010 में पीएलए एस्ट्रोनॉट डिवीजन में अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे समूह में शामिल होने से पहले डिप्टी स्क्वाड्रन कमांडर के रूप में कार्य किया। इससे पहले वांग ने जून 2013 में शेनझोउ -10 मिशन में भाग लिया था जो लगभग 15 दिनों तक चला था।
अंतरिक्ष यान शेनझू-13 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ लेकर गया है। इस दल में दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग 55 वर्ष व वांग यापिंग 41 शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू भी इस मिशन का हिस्सा हैं, उनकी यह पहली अंतरिक्ष यात्रा है।