फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   walmart heiress nancy walton luxury yatch vandalized deface by climate activist in spain

Walmart: अरबपति महिला नैंसी वाल्टन की लग्जरी नौका में तोड़फोड़, दो पर्यावरण कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 10:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Jul 2023 10:50 AM IST
सार

वालमार्ट की उत्तराधिकारी नैंसी वाल्टन की 300 मिलियन यूरो की नौका में तोड़फोड़ स्पेन की पर्यावरण संस्था फ्युचरो वेजेटल के सदस्यों ने की। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
walmart heiress nancy walton luxury yatch vandalized deface by climate activist in spain
नैंसी वाल्टन की नौका में की गई तोड़फोड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के इबिजा में वालमार्ट की उत्तराधिकारी नैंसी वाल्टन की लग्जरी नौका में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नैंसी वाल्टन की अरबों रुपए की नौका पर कालिख पोत दी और नौका में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने दो पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


'आप उपभोग करें और दूसरे सजा भुगतें' 
वालमार्ट की उत्तराधिकारी नैंसी वाल्टन की 300 मिलियन यूरो की नौका में तोड़फोड़ स्पेन की पर्यावरण संस्था फ्युचरो वेजेटल के सदस्यों ने की।  सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पर्यावरण संस्था के सदस्य अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए दिखाई दे रहे हैं, जिन पर लिखा है  'आप उपभोग करें और दूसरे सजा भुगतें'। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में नैंसी वाल्टन की लग्जरी नौका की तस्वीर भी दिखाई दे रही है, जिसे रंगों से गंदा किया गया है। 
विज्ञापन


पर्यावरण संस्था ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हमने नैंसी वाल्टन की 300 मिलियन यूरो की नौका को आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से नौका को रंग दिया। नैंसी वाल्टन, वालमार्ट की उत्तराधिकारी हैं और 8.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


समूह ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
समूह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि 'विशेषाधिकार प्राप्त लोगों का एक समूह, ऐसी आर्थिक व्यवस्था को बनाए रखना चाहता है, जो हमें पर्यावरण सामाजिक पतन की ओर ले जा रही है। अमीर लोग दूसरों की पीड़ा पर जीते हैं। पर्यावरण समूह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ये वो लोग हैं जो सामाजिक पिरामिड के शीर्ष पर मौजूद हैं और पूरे ग्रह को अपनी सेवा में लगाए रखते हैं। अपनी व्यवस्था को चलाने के लिए हमें जबरन काम में लगाए रखते हैं। जानवरों का शोषण करते हैं और उनके क्षेत्र का अतिक्रमण करते हैं, बिना ये सोचे कि इसमें कितनी जानें जाएंगी।'

स्पेन के सिविल गार्ड्स ने नौका में तोड़फोड़ के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नैंसी वाल्टन की काओस नाम की इस नौका की लंबाई 361 फीट है। चार डेक वाली इस नौका में 31 मेहमान सफर कर सकते हैं। साथ ही इस नौका में 45 चालक दल के सदस्य सवार होते हैं। इस नौका में एक एक्वेरियम, स्पा की सुविधाएं, जिम और सिनेमा हॉल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed