फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wally Funk, 82 year old pilot completes space trip with Jeff Bezos, here is all you need to know

वैली फंक: 82 साल की उम्र में बेजोस के साथ किया अंतरिक्ष का सफर, 60 साल पहले लिया था प्रशिक्षण

Tue, 20 Jul 2021 10:37 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 20 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने अपनी रॉकेट कंपनी ब्ल्यू ओरिजिन की पहली यात्री उड़ान में सहयात्रियों के साथ मंगलवार को अंतरिक्ष यात्रा पूरी की। इस यात्रा में उनके साथ तीन और लोग रहे। इनमें उनके भाई मार्क बेजोस, 18 वर्षीय ऑलिवर डैमेन और 82 वर्षीय महिला पायलट वैली फंक शामिल रहीं। यहां हम बात करेंगे करीब आधी शताब्दी तक इंतजार करने के बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाली वैली फंक की...

विज्ञापन
Wally Funk, 82 year old pilot completes space trip with Jeff Bezos, here is all you need to know
वैली फंक - फोटो : ट्विटर

विस्तार

वैली फंक ने 1960 के दशक में नासा के पूर्ण पुरुष अंतरिक्ष यात्री कोर में सभी परीक्षण पास किए थे, जो उनके पुरुष साथियों ने पास किए थे। लेकिन, उन्हें अंतरिक्ष में जाने का मौका नहीं मिल पाया था। इसमें उनके साथ 12 और महिला पायलट भी शामिल थीं। अब 82 साल की उम्र में उनका यह सपना सच हो पाया है।

विज्ञापन


इस अंतरिक्ष यात्रा को पूरा करने के साथ ही वैली फंक दुनिया की सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री भी बन गई हैं। बेजोस ने इसे लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'किसी ने भी इतना इंतजार नहीं किया है। साल 1961 में वैली फंक, 'मर्करी 13 वूमेन इन स्पेस प्रोग्रास' के हिस्से के तौर पर अपनी क्लास में शीर्ष पर थीं।'
विज्ञापन


बेजोस ने लिखा, 'प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद, इस प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया था और इन 13 में से किसी ने भी उड़ान नहीं भरी। समय आ गया है। वैली, आपका क्रू में स्वागत है। हम आपके रूप में अपने 'ऑनर्ड गेस्ट' के साथ उड़ान भरने जा रहे हैं और उत्साहित हैं।' फंक ने इस प्रोग्राम के लिए वॉलंटियर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jeff Bezos (@jeffbezos)



फरवरी 1961 में शुरू हुआ यह प्रोग्राम एक निजी फंडिंग से शुरू हुआ प्रयास था। इसे शुरू करने का उद्देश्य नासा के स्पेस प्रोग्राम्स में उड़ान भरने के लिए महिलाओं को तैयार करना था। इसमें 13 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था और परीक्षाएं ली गई थीं। फंक इस प्रोग्राम में ग्रेजुएट होने वाली सबसे युवा महिला थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed