{"_id":"65fdcb9040e6a574540bd024","slug":"wales-princess-catherine-diagnosed-cancer-chemotherapy-starts-news-update-in-hindi-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kate Middleton: वेल्स की राजकुमारी को हुआ कैंसर, कीमोथेरेपी शुरू, कहा- पिछले दो माह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kate Middleton: वेल्स की राजकुमारी को हुआ कैंसर, कीमोथेरेपी शुरू, कहा- पिछले दो माह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे
Fri, 22 Mar 2024 11:48 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:48 PM IST
सार
वीडियो संदेश में राजकुमारी केट मिडलटन ने कहा कि एक परिवार के रूप में हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे। हमें इलाज के लिए कुछ समय, स्थान और गोपनीयता की आवश्यकता है। कैट ने बताया कि यह हमारे लिए एक झटका है।
विज्ञापन
राजकुमारी केट मिडलटन।
- फोटो : Twitter
विस्तार
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने हमारे पूरे परिवार के लिए काफी कठिन रहे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उन्हें कौन सा कैंसर है। उन्होंने लोगों से गोपनीयता का सम्मान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
A message from Catherine, The Princess of Wales pic.twitter.com/5LQT1qGarK
— The Prince and Princess of Wales (@KensingtonRoyal) March 22, 2024
विज्ञापन
इलाज के लिए गोपनीयता की आवश्यकता है
वीडियो संदेश में राजकुमारी ने कहा कि एक परिवार के रूप में हमें उम्मीद है कि आप यह समझेंगे। हमें इलाज के लिए कुछ समय, स्थान और गोपनीयता की आवश्यकता है। कैट ने बताया कि यह हमारे लिए एक झटका है। उन्होंने बताया कि जब मेरे पेट की सर्जरी हुई तो डॉक्टरों को लग रहा था कि मुझे कैंसर जैसी कोई बीमारी नहीं है और मेरी सर्जरी सफल रही। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तब डॉक्टरों को मुझमें कैंसर के लक्षण मिले। हालांकि, अब कीमोथेरेपी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
किंग को केट पर गर्व
बकिंघम पैलेस ने कहा कि ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को वेल्स की राजकुमारी केट पर गर्व है। क्योंकि केट ने इलाज के बारे में साहसपूर्वक बात की। पैलेस ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में किंग और उनकी पत्नी कैमिला पूरे परिवार के साथ हैं।
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भी की जताई सहानुभूति
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी राजकुमारी के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूरा देश इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ है। सभी देशवासियों को आपसे प्यार है।
The Princess of Wales has the love and support of the whole country. pic.twitter.com/IFX51Wm5Q3
— Rishi Sunak (@RishiSunak) March 22, 2024
किंग चार्ल्स III भी कैंसर पीड़ित
इससे पहले, किंग चार्ल्स III ने भी फरवरी में अपने कैंसर और उसके इलाज शुरू होने की जानकारी दी थी। इस दौरान बकिंघम पैलेस ने कहा था कि प्रोस्टेट के इलाज के दौरान किंग चार्ल्स के कैंसर का पता जरूर चला है लेकिन उन्हें प्रोस्टेट कैंसर नहीं है।