{"_id":"63a9ab8a9c830a711c38fe2f","slug":"volodymyr-zelensky-called-pm-narendra-modi-g20-presidency-rusaia-ukraine-war-vladimir-putin-un-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: जेलेंस्की ने किया पीएम मोदी को फोन, G20 की अध्यक्षता समेत इन मुद्दों पर की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: जेलेंस्की ने किया पीएम मोदी को फोन, G20 की अध्यक्षता समेत इन मुद्दों पर की बात
Mon, 26 Dec 2022 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 26 Dec 2022 09:26 PM IST
सार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से बात कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों के बीच इसी सप्ताह वीडियो लिंक के माध्यम से बात होगी। यूक्रेन-रूस युद्ध और चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के कारण दोनों नेताओं को दुनियाभर में भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी- जेलेंस्की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। जेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया कि मैंने पीएम मोदी के साथ फोन पर बात की। उन्हें सफल G20 अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दी। इसी मंच पर मैंने शांति सूत्र की घोषणा की थी और अब मुझे इसके कार्यान्वयन में भारत की भागीदारी पर भरोसा है। मैंने संयुक्त राष्ट्र में मानवीय सहायता और समर्थन के लिए भी पीएम मोदी का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस के साथ शांति समझौते को लागू करने में मदद मांगी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह युद्ध खत्म करना चाहते हैं और इस मामले में शामिल सभी पक्षों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि ये लगातार बातचीत को टालते रहे।
विज्ञापन
भारत की तरफ से भी मामले में प्रतिक्रिया दी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। पीएम ने यूक्रेन के अधिकारियों से भारतीय छात्रों की निरंतर शिक्षा की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, जिन्हें इस साल की शुरुआत में यूक्रेन से वापस आना पड़ा था।
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति का यह बयान इस नजरिये से बहुत अहम है कि फरवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी पुतिन और जेलेंस्की के साथ कई बार बातचीत कर चुके हैं। वह दोनों देशों से संघर्ष का रास्ता छोड़कर कूटनीति और वार्ता के रास्ते पर लौटने की अपील कर चुके हैं।
इससे पहले चार अक्तूबर को पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर बात की थी और कहा था कि रूस-यूक्रेन विवाद का सैन्य समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने दोनों देशों के बीत शांति स्थापना के प्रयास में मदद की भी पेशकश की थी। हालांकि, भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की है और दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए आपसी विवाद को सुलझाने पर जोर दिया है।
जिनपिंग से बात कर सकते हैं पुतिन
इस बीच खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से बात कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों के बीच इसी सप्ताह वीडियो लिंक के माध्यम से बात होगी। यूक्रेन-रूस युद्ध और चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के कारण दोनों नेताओं को दुनियाभर में भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।