{"_id":"5c2873aebdec22570156b23c","slug":"volcano-in-bali-shot-a-new-burst-and-hot-ash-scattered-in-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया: ज्वालामुखी में ताजा विस्फोट, आसमान में फैली आग और धुंआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया: ज्वालामुखी में ताजा विस्फोट, आसमान में फैली आग और धुंआ
Sun, 30 Dec 2018 12:58 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के पर्यटक स्थल बाली में एक ज्वालामुखी में ताजा विस्फोट से आसमान में गरम राख फैल गई है। ज्वालामुखी विज्ञान और भूगर्भ एजेंसी ने कहा कि रविवार को ज्वालामुखी ‘माउंट अगुंग’ करीब तीन मिनट तक फटता रहा, जिसकी वजह से आसमान में सफेद धुंआ और 700 मीटर ऊंची राख फैल गई।
विज्ञापन
हालांकि विस्फोट के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों ने पर्यटकों को ज्वालामुखी के चार किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र से दूर रहने को कहा है। एनगुरा राय अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की प्रवक्ता ने कहा कि इससे उड़ानों पर इसका असर नहीं पड़ा है और उनका संचालन पहले की तरह जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में माउंट अनाक क्राकटाओ ज्वालामुखी फटने के बाद आई सुनामी में 431 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन