{"_id":"5eeffebc8ebc3e42e04ebb33","slug":"volcanic-eruption-in-indonesia-ashes-reach-6-km-altitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 6 किलोमीटर ऊंचाई तक निकलने लगी राख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 6 किलोमीटर ऊंचाई तक निकलने लगी राख
Mon, 22 Jun 2020 01:19 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 6 किलोमीटर ऊंचाई तक निकलने लगी राख (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया का माउंट मेरापी में रविवार को एक ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। इसके बाद ज्वालमुखी से 6 किलोमीटर ऊंचाई तक राख निकलने लगी। इसके तुरंत बाद ही उड़ानों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हवा क्रेटर के पश्चिम में बहने लगी और इसके बाद इंडोनेशिया के जावा द्वीप में स्थित ज्वालामुखी के पास रहने वाले लोगों के 3 किलोमीटर के दायरे में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एजेंसी द्वारा रेड कोड के साथ उड़ानों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। 2,930 ऊंचे माउंट मेरापी में इससे पहले 2 अप्रैल को विस्फोट हुआ था। आसमान में 3 किलोमीटर तक राख उड़ने लगी थी।
विज्ञापन