फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putins secret family illegitimate daughter living in Paris, two sons are hiding in Russia reports

व्लादिमीर पुतिन का सीक्रेट परिवार: पेरिस में रह रहीं 'नाजायज' बेटी, तो रूस में ही छिपे हैं दो बेटे

Fri, 29 Nov 2024 09:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 29 Nov 2024 09:01 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी जिंदगी के किस्से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी एक अवैध बेटी भी है, फ्रांस में नाम बदलकर रह रही हैं। इसके अलावा उनके दो बेटे भी हैं जो रूस में छिपे हुए हैं। 

विज्ञापन
Vladimir Putins secret family illegitimate daughter living in Paris, two sons are hiding in Russia reports
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन में जारी भीषण जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस बीच पुतिन के गोपनीय परिवार के बारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन की एक 'नाजायज' बेटी गोपनीय तरीके से पेरिस में रह रही हैं और उनके 'दो बेटे' रूस में ही छिपे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन की यह बेटी नाम बदलकर पेरिस में रह रही हैं और एक डीजे के रूप में काम कर रही हैं। आइए इसके बारे में करीब से जानते हैं-
विज्ञापन


एलिजावेटा क्रिवोनोगिख: टेलीग्राफ के मुताबिक, 21 वर्षीय लुइजा रोजोवा अपनी पहचान को गोपनीय रखने के लिए एलिजावेटा ओलेगोवना रुडनोवा के नाम से पेरिस में रहती हैं। यूक्रेनी टीवी चैनल टीएसएन ने लीक हुए एयरलाइन दस्तावेज से एलिजावेटा का पता लगाया। माना जाता है कि एलिजावेटा, स्वेतलाना क्रिवोनोगिख से पुतिन के अफेयर से पैदा हुई हैं, जो पहले एक सफाकर्मी थीं, लेकिन अब रूस की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति 105 मिलियन डॉलर है और उनके पास मोंटे कार्लो में कई घर हैं। 
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक, क्रिवोनोगिख को सरकारी मीडिया ने पुतिन की जान पहचान वाली बताया है। बताया जाता है कि वह पुतिन से तब मिली थीं, जब वह सेंट पीटर्सबर्ग के उप-महापौर थे और दोनों के बीच रोमांटिक संबंध बन गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एलिजावेटा युद्ध शुरू होने के बाद से पेरिस में नाम बदलकर रह रही हैं। वह ओलेग रुडनोव की रिश्तेदार होने का दावा कर रही हैं, जो पुतिन के करीब सहयोगी थे। रुडनोव की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ साल पहले तक सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और अक्सर अपनी संपत्तियों की तस्वीरें पोस्ट करती थीं। अमीर परिवारों के साथ समय बिताती थीं और दुनियाभर में घूमती थीं। हालांकि, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद एलिजावेटा ने अपने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। 

डेली बीस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2021 में एक क्लब हाउस इंटरव्यू में एलिजावेटा ने पुतिन से किसी भी संबंध होने से इनकार किया। इंटरव्यू में उसने कहा, देखिए, अगर हम उनकी पुरानी तस्वीरों को देखें, तो ऐसा लगता है कि उनकी शक्ल पुतिन से मिलती-जुलती। लेकिन पुतिन के जैसे बहुत सारे लोग दिखते हैं। एलिजावेटा ने कहा, मैं फैशन शो देखती हूं, वोग पत्रिका खरीदती हूं और पास के रेस्तरां में जाकर स्वादिष्ट पास्ता खाना पसंद करती हूं। मैं अपने दोस्तों के साथ गपशप करने का भी मजा लेती हूं। एलिजावेटा ने कहा था कि वह युद्ध से पहले चर्चाओं में बने रहना पसंद करती थीं। एलिजावेटा ने कहा, मेरी जिंदगी बहुत बोर हो रही थी, लेकिन मुझे चर्चाओं में चर्चाओं में आने का मौका मिला, जिससे लोग मेरे बारे में जानने लगे। मैं खुद को मशहूर करने की कोशिश कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं, चिंता मत करो। मेरी जिंदगी बढ़िया चल रही है। हालांकि क्रेमलिन ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए डेली बीस्ट की आलोचना की थी। 

मारिया और कटरीना: पुतिन की दो बेटियां हैं- मारिया वोरोत्सोवा और कटरीना तिखोनोवा। उनकी मां ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचरेटनाया पुतिन की पहली पत्नी थीं। सीएनएन के मुताबिक, उनकी मुलाकात तब हुई जब ल्यूडमिला फ्लाइट अटेंडेंट थीं और पुतिन केजीबी अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। इस जोड़े का करीब तीस साल बाद 2013 में तलाक हुआ। बीबीसी के मुताबिक, बड़ी बेटी मारिया का जन्म 1985 में हुआ था। मारिया का जन्म 1985 में हुआ था। उसने सेंट पीटर्सबर्ग विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान की पढ़ाई की और बाद में मॉस्को राज्य विश्वविद्यालय से मेडिकल की पढ़ाई की। 

सीएनएन के मुताबिक, कटरीना एक तकनीकी कार्यकारी (टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव) हैं, जबकि मारिया एक हार्मोन विशेषज्ञ हैं और वे रूसी विज्ञान संवर्धन संघ की सदस्य भी हैं। मारिया ने बच्चों में विकास की कमी पर एक किताब भी लिखी है और वह एक कारोबारी भी हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों बेटियां सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच में भी शामिल हुई थीं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारिया एक डच व्यापारी से शादीशुदा हैं। हालांकि बताया जाता है कि वे अलग हो चुके हैं। इस जोड़े के पास नीदरलैंड में 3.3 मिलियन डॉलर का एक अपार्टमेंट है। कटरीना ने कथित तौर पर एक एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल (रॉक एंड रोल संगीत के साथ एक्रोबैटिक नृत्य) में करियर बनाने की कोशिश की थी। कहा जाता है कि उनके पास फ्रांस के बियारिट्ज में एक आठ बेडरूम का विला है। जिसे उनके पूर्व पति किरील शामालोव ने खरीदा था। 

पुतिन ने कहना है कि उनकी बेटियां विज्ञान के क्षेत्र में काम करती हैं। उनका कहना है कि वे राजनीति में शामिल नहीं हैं और सामान्य जीवन जीना चाहती हैं। पुतिन ने अपनी बेटियों के बारे में सार्वजनिक रूप से कभी ज्यादा कुछ नहीं कहा है। पुतिन ने एक बार कहा था, मेरी बेटियां रूस में रहती हैं और उन्होंने केवल रूस में ही शिक्षा हासिल की है। मैं उन पर गर्व करता हूं। वे तीन विदेशी भाषाएं धारा प्रवाह बोलती हैं। मैं कभी भी अपनी पारिवारिक जिंदगी के बारे में किसी से बात नहीं करता। हर व्यक्ति को अपने जीवन को जीने का अधिकार है, वे अपनी जिंदगी जीती हैं और मैं इसका सम्मान करता हूं। बीबीसी के मुताबिक, पुतिन की दोनों बेटियों पर अमेरिका ने 2022 में प्रतिबंध लगाए थे। एक अमेरिकी अधिकारी ने इस बारे में कहा था, हम मानते हैं कि पुतिन की कई संपत्तियां उनके परिवार के सदस्यों ने छिपाकर रखी हुई हैं और इसलिए हम उन्हें निशाना बना रहे हैं। 


इवान और व्लादिमीर जूनियर: पुतिन के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनके दो बेटे इवान और व्लादिमीर जूनियर  हैं, जिनकी मां ओलंपिक जिम्नास्ट एलीना काबायेवा हैं, जिन्हें रूस की प्रभावशाली क्वीन के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन और काबायेवा का अफेयर 2008 में शुरू हुआ था। उस समय पुतिन का पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। फोर्ब्स के मुताबिक, इवान नौ साल और व्लादिमीर जूनियर पांच साल के हैं। ये दोनों रूस के मस्कोव से उत्तर पश्चिम में स्थित वैल्दाई झील के पास एक कड़ी सुरक्षा वाली हवेली में रहते हैं। रूसी जांच समूह द डॉसियर सेंटर ने यह जानकारी प्रदान की। इवान ने स्विट्जरलैंड के लुगानो शहर में एक अस्पताल में जन्म लिया था, जबकि व्लादिमीर जूनियर का जन्म 2019 में मस्कोव में हुआ था। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed