फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vladimir Putin secretly living in vast palace with girlfriend, children: Report

Russia: जिमनास्ट गर्लफ्रैंड के साथ 'महल' में रहते हैं पुतिन! लगीं हैं सोने की कुर्सियां, रिपोर्ट में दावा

Thu, 02 Mar 2023 07:51 AM IST
विवेक दास वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 02 Mar 2023 07:51 AM IST
सार

Russia: रिपोर्ट में व्लादिमीर पुतिन की निजी पार्टियों में भाग लेने वाले अनाम अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा था, लेकिन उन्हें कोई संदेह नहीं है कि उनके बीच संबंध हैं। एलिना कबाएवा को व्लादिमीर पुतिन की ओर से 2014 में रूस के राष्ट्रीय मीडिया समूह का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया था। यह पद उन्हें लगभग 8.6 यूरो मिलियन की वार्षिक आय प्रदान करता है।

विज्ञापन
Vladimir Putin secretly living in vast palace with girlfriend, children: Report
अलीना कबाएवा के साथ राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के साथ रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी प्रेमिका एक जिमनास्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन उनके एक विशाल महलनुमा हवेली में रह रहे हैं जहां उनके बच्चों के लिए एक खेल का मैदान है। 39 वर्षीय जिमनास्ट अलीना कबाएवा ओलंपिक रिदमिक (लयबद्ध प्रतियोगिता की चैंपियन रही हैं)। उनका नाम लंबे समय से व्लादिमीर पुतिन के साथ जोड़ा जाता रहा है। रूसी मीडिया के मुताबिक यह संपत्ति वाल्दाई झील पर स्थित है, जो मॉस्को के उत्तर पश्चिम में है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन ने साइप्रस में एक स्लैश फंड के माध्यम से 120 मिलियन डॉलर (£100 मिलियन) की संपत्ति खरीदी। इस महलनुमा भवन का निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ और दो साल में पूरा हो गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि गया है कि हवेली लगभग 13,000 वर्ग फुट में फैली है और  इसे पूरी तरह से रूसी डाचा की शैली में लकड़ी से बनाया गया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में अज्ञात अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि उन्होंने हवेली के परिसर में बच्चों को देखा था और अलीना कबाएवा की कुछ महिला रिश्तेदारों को भी देखा गया है। साइट की ओर से जारी की गई कुछ तस्वीरों में एक कांच की मेज और एक गोलाकार झूमर के चारों ओर सोने की कुर्सियां व्यवस्थित दिखाई दे रही हैं, जिसमें सोने की पत्तियां छत से लटकी हुई हैं, जबकि व्लादिमीर पुतिन का बेडरूम अधिक पारंपरिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विला को पहली बार 2021 में जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की टीम की ओर से रिपोर्ट किया गया था। उस दौरान दावा किया था कि संपत्ति बनाने के लिए  बजट के धन का उपयोग किया गया था। हालांकि, क्रेमलिन और अलीना कबाएवा ने बार-बार इनकार किया है कि वह व्लादिमीर पुतिन के साथ रिश्ते में हैं।


रिपोर्ट में व्लादिमीर पुतिन की निजी पार्टियों में भाग लेने वाले अनाम अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा था, लेकिन उन्हें कोई संदेह नहीं है कि उनके बीच संबंध हैं। एलिना कबाएवा को व्लादिमीर पुतिन की ओर से 2014 में रूस के राष्ट्रीय मीडिया समूह का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया था। यह पद उन्हें लगभग 8.6 यूरो मिलियन की वार्षिक आय प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed