फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Visa Rules, 49 Indians arrested in Sri Lanka after US

वीजा नियमों को तोड़ने पर अमेरिका के बाद अब श्रीलंका में 49 भारतीय गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 03:29 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 03 Feb 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
Visa Rules, 49 Indians arrested in Sri Lanka after US
वीजा

अमेरिका में फर्जी वीजा लेकर पहुंचे 127 भारतीय छात्रों की गिरफ्तारी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को श्रीलंका में भी वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में 49 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक, इन 49 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस साल के महज 32 दिनों में वहां गिरफ्तार होने वाले भारतीयों की संख्या 73 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


श्रीलंकाई आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कोलंबो से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर मातुगामा से 49 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया, जो वीजा अवधि का उल्लंघन करते हुए वहां पर ठहरे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने भी कोलंबों के करीब इंग्रिया की एक फैक्ट्री में वीजा अवधि के बाद भी काम कर रहे 24 भारतीय कामगारों को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


इन सभी को मिरिहाना स्थित आव्रजन हिरासत केंद्र में भेजा गया है, जो कोलंबो के बाहरी पूर्वी हिस्से में स्थित है। अधिकारियों ने कहा, इन सभी को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भारत भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed