फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Viral Video Taliban beat up women protesting peacefully also fired tear gas shells

वायरल वीडियो: शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं से तालिबान ने की मारपीट, आंसू गैस के गोले भी दागे

Sat, 04 Sep 2021 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Sep 2021 03:03 PM IST
सार

महिलाएं काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रही हैं। तालिबानी लड़ाकों ने महिलाओं को रास्ते में ही रोक दिया है और उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। 
 

विज्ञापन
Viral Video Taliban beat up women protesting peacefully also fired tear gas shells
अफगानिस्तान में महिलाओं का संघर्ष - फोटो : Social media

विस्तार

महिलाओं को सभी अधिकार देने की बात करने वाला तालिबान उनकी आवाज को जरा सा भी बर्दाश्त न कर सका। जैसे ही महिलाओं ने हुकूमत के विरोध में आवाज उठाई, तालिबानी लड़ाके हिंसा पर उतर आए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिलाओं ने काबुल में जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद तालिबानी लड़ाके हिंसा पर उतर आए और महिलाओं के साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहीं महिलाएं 
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिलाएं प्रदर्शन करते हुए काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रही थीं। तभी तालिबानी लड़ाकों की ओर से मारपीट की गई और प्रदर्शनकारी भी उग्र हो गए। इसके बाद तालिबानी लड़ाकों ने राष्ट्रपति भवन के रास्ते में आकर महिलाओं पर आंसू गैस के गोले दागे। जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबानी हुकूमत के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन 
सत्ता पर काबिज होते ही तालिबान ने महिलाओं को लेकर कई प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। उन्हें फिर से पर्दे में रहने को कहा जा रहा है और महिलाओं को डर भी है कि तालिबान के रहने से न तो वे सुरक्षित हैं और न ही उनका भविष्य। इसी को लेकर महिलाएं शनिवार को तालिबान के खिलाफ सड़क पर उतर आईं। 


दो दिन पहले महिला शिक्षा पर की थी टिप्पणी 
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने दो दिन पहले विदेशी मीडिया से बात की थी। इस दौरान उसने कहा कि हमारी संस्कृति है कि महिलाएं हिजाब पहनकर शिक्षा पा सकती हैं और पर्दे में रहकर काम भी कर सकती हैं। इसलिए हमें महिलाओं के अधिकारों से कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते हमारी संस्कृति से समझौता न किया जाए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed