नॉर्वे में हुई भूस्खलन की बड़ी घटना, समुद्र में बहे कई मकान, 50 लाख लोगों ने देखा वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी नॉर्वे में तीन जून को एक खतरनाक भूस्खलन की घटना हुई। यह भूस्खलन इतना शक्तिशाली था कि इसके कारण आसपास के कई घर समुद्र में बह गए। घटना का नाटकीय वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होते ही वायरल हो गया।
अल्टा निवासी जान एगिल बक्काबी द्वारा यह वीडियो शूट किया गया और इस वीडियो में भूस्खलन के कारण जमीन के एक बड़े हिस्से के साथ कई घरों को भी समुद्र में बहते हुए देखा जा सकता है। ट्विटर यूजर जान फ्रेड्रिक द्राब्लोस ने इस भयावह दृश्यों को इंटरनेट पर साझा किया है।
I posted a viral tweet yesterday and @Twitter on my @Android phone doesn't work. I have turned off notifications and muted lots of stuff. Doesn't help.
विज्ञापन विज्ञापन
How do you deal with this?https://t.co/A1sjyRYxlF — Jan Fredrik Drabløs (@JanFredrikD) June 4, 2020
जान फ्रेड्रिक ने ट्विटर पर लिखा है कि "अभी नॉर्वे के अल्टा में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई है और इसके कारण मिट्टी के साथ कई घर समुद्र में बह गए।''
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो गया जिसे अब तक 50 लाख से अधिक बार देखा गया है। इस दौरान कई ट्विटर यूजर ने इस खतरनाक भूस्खलन की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पहले यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही खतरनाक, डरावना और दुखी करने वाला है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि वर्ष 2020 से पृथ्वी भी दूर रहना चाहती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह डरावना है लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
फोर्ब्स के अनुसार, नॉर्वे के अल्टा नगर पालिका में भूस्खलन होने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।