फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violent protests in Kazakhstan, President Kassym Jomart Tokayev orders soldiers to shoot

कजाखस्तान में हिंसक प्रदर्शन : राष्ट्रपति ने सैनिकों को दिए गोली मारने के आदेश, अब तक 100 से ज्यादा की मौत

Sat, 08 Jan 2022 02:50 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल्माटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अल्माटी Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 02:50 AM IST
सार

कजाख राष्ट्रपति कासीम-जोमार्ट तोकतावेय ने अपने सैनिकों को देशव्यापी विद्रोह को कम करने के लिए मारने के लिए गोली मारने का आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Violent protests in Kazakhstan, President Kassym Jomart Tokayev orders soldiers to shoot
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कजाखस्तान में रूसी सेना के आने के बाद भी हिंसक प्रदर्शन रुक नहीं रहे हैं। खबरों की मानें तो हिंसा में अब तक 18 पुलिसकर्मियों समेत लगभग 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए, कजाख राष्ट्रपति कासीम-जोमार्ट तोकतावेय ने अपने सैनिकों को देशव्यापी विद्रोह को कम करने के लिए गोली मारने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को कजाखस्तान के मुख्य शहर अल्माटी की सड़कों पर फिर से कब्जा कर लिया। रूस ने विद्रोह को खत्म करने के लिए कजाखस्तान की मदद के लिए शांतिरक्षक भेजे जाने के एक दिन बाद भी हिंसा जारी रही, लोगों ने आगजनी और सार्वजनिक इमारतों में तोड़फोड़ की। इस दौरान गोलियों के चलने की आवाजें भी सुनाई दीं।
विज्ञापन


मेयर के आवास पर कब्जा
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आवास पर तोड़फोड़ की और अल्माटी के मेयर के आवास पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए इमारत में आग लगा दी गई। तीन दशक पहले आजादी हासिल करने के बाद से कजाखस्तान सबसे भीषण प्रदर्शनों का सामना कर रहा है। सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों को आतंकी करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद प्रदर्शन
कजाखस्तान सरकार ने मंगलवार की शाम मंगिस्ताउ प्रांत में तेल की कीमत 50 टेंज (कजाखस्तानी मुद्रा) करने की घोषणा की थी। मध्य-एशिया के इस देश में गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण यह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, बवाल इस कदर बढ़ गया कि देश में आपातकाल लगना पड़ गया है। 


बढ़ती हिंसा को देखते हुए देश के कुछ हिस्सों में दो सप्ताह के लिए आपातकाल लगाने की घोषणा की गई। देश के सबसे बड़े शहर अल्माटी में हिंसक भीड़ ने वाहनों को आग लगा दी। इसके बाद उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed