फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Violent clashes sweep France after teen shot dead by police, spread to overseas territories

France Violence: कहीं पुलिस को बनाया निशाना, तो कहीं बैंक को उड़ाया; दूसरे देशों तक फैली फ्रांस की हिंसा

Sat, 01 Jul 2023 09:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 09:53 AM IST
सार

फ्रांस में एक किशोर को ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ गया था। पुलिस ने गोली मारकर नाबालिग की हत्या कर दी थी। घटना सामने आने पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पेरिस और उसके आसपास के क्षेत्रों में आग, गोलीबारी और लूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

विज्ञापन
Violent clashes sweep France after teen shot dead by police, spread to overseas territories
FRANCE VIOLENCE - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्रांस में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। चौथे दिन जगह-जगह दंगे और प्रदर्शन देखने को मिले। इतना ही नहीं, विरोध और खतरनाक रूप लेता जा रहा है। कहीं पुलिस पर गोलीबारी, कहीं बैंक को उड़ा दिया गया। इतने भी मन नहीं भरा तो दंगाईयों ने बसों में आग लगा दी। हिंसा सिर्फ फ्रांस तक नहीं सिमटी है, यह दूसरे देशों तक फैल गई है। हिंसा कैरेबियाई क्षेत्रों में भी पहुंच गई है। वहां भी अशांति और दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन


बता दें, फ्रांस में एक किशोर को ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ गया था। पुलिस ने गोली मारकर नाबालिग की हत्या कर दी थी। घटना सामने आने पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


पेरिस में भी बढ़ी हिंसा
पेरिस और उसके आसपास के क्षेत्रों में आग, गोलीबारी और लूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। एक अधिकारी ने बताया कि फ्रेंच गयाना (FRENCH GUIANA) में सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां एक पुलिस अधिकारी आग की चपेट में आ गया तो वहीं, राजधानी केयेन में गुरुवार देर रात एक गोली से 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


केयेन में धुएं के गुबार दिखे
केयेन में आसपास के क्षेत्र में घने काले धुएं के गुबार उठते देखे गए, जिससे सड़कें धुंधली हो गईं। दरअसल, पुलिस दक्षिण अफ्रीका के छोटे से क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को दबाने की कोशिश कर रही थी। जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में प्रदर्शनकारी और दंगे करने के लिए तैयार है। इसी को लेकर अधिकारियों ने शांति का आग्रह भी किया। 


यह भी पढ़ें-  France: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने किशोर को मारी थी गोली, गुस्साए प्रदर्शकारियों ने 13 बसें फूंकी


270 लोग अबतक गिरफ्तार
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिस शख्स की गोली लगकर मौत हुई थी वो सरकार के मच्छर नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत था। जब उसे गोली लगी तब वह अपनी बालकनी में खड़ा था। वहीं, फ्रांसीसी आंतरिक मंत्री गेराल्ज दर्मैनिन ने बताया कि अभी तक करीब 270 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 80 मार्सिले के रहने वाले हैं। मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि चौथे दिन हिंसा न हो इसके लिए शहर में जगह-जगह 45 हजार पुलिस तैनात की जाएगी। 

वहीं, नानतेरे में एक बैंक को जला दिया गया। यहां पुलिस ने 15 उन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जो किशोर की मौत को लेकर मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। मार्सिले में विरोधियों ने पुलिस पर लगातार गोलीबारी की।   


क्या है मामला
घटना मंगलवार की है। दरअसल राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। पहले पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। हालांकि, अरोपी पुलिस को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed