फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Vile, unacceptable": US lawmakers condemn attempted arson at Indian Consulate

Khalistan Issue: भारतीय दूतावास पर हुए हमले की अमेरिकी सांसदों ने की निंदा, कहा- हिंसा बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

Fri, 07 Jul 2023 08:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 08:00 AM IST
सार

रविवार दो जुलाई की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच कुछ खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी। इसी घटना पर अमेरिका के सांसदों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
"Vile, unacceptable": US lawmakers condemn attempted arson at Indian Consulate
खालिस्तानियों पर भड़का अमेरिकी सांसदों का गुस्सा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में भारत के राजदूत सहित कई सांसदों ने सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में खालिस्तान समर्थकों द्वारा आगजनी की घटना की निंदा की है। मिशिगन 13वें जिले, जॉर्जिया के 6वें कांग्रेस जिले और पेंसिल्वेनिया के पहले कांग्रेस जिले से क्रमशः श्री थानेदार, रिच मैककॉर्मिक और ब्रियन फिट्पेरिक ने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा आतंक पर अपना गुस्सा जताया।

विज्ञापन

क्या है मामला
दरअसल, रविवार दो जुलाई की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच कुछ खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी। आग तेजी से वाणिज्य दूतावास में फैलने लगी। हालांकि, तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही थी कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। 

विज्ञापन


इन लोगों ने की निंदा

कांग्रेस के श्रीथानेदार ने घटना की सख्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय वाणिज्य दूतावास में हुई घटना की निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा के आतंक को स्वीकारा नहीं जा सकता। वहीं, मैककॉर्मिक ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास पर हुए हमला अस्वीकार है। अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ा है। हम इस हमले को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, रेप फिट्जपेट्रिक ने कहा कि जो लोग भी घटना के पीछे हैं, उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की हिंसा कानून के खिलाफ है। आशा है कि इसमें शामिल लोगों को उचित कानूनी कार्रवाई के साथ जवाबदेह ठहराया जाएगा।


 8 जुलाई को होने वाली रैली की आलोचना
भारत कॉकस के सह अध्यक्ष ने खालिस्तानियों की 8 जुलाई को होने वाली रैली की आलोचना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का मतलब हिंसा को बढ़ावा देना नहीं है। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना और मिशेल वाल्ट्ज ने कहा कि हम भारत कॉकस के सह अध्यक्ष के रूप में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगाने की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने अमेरिका सरकार से इस पर कार्रवाई करने की भी मांग की। 


उन्होंने कहा कि हम अमेरिका की हर स्वतंत्रता को स्वीकार करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी को हिंसा करने का लाइसेंस मिल गया है। लोकतंत्र के खिलाफ हिंसा घटना अपराध है और हम इसे नहीं स्वीकारेंगे। हम राज्य सरकार से जांच में सहयोग करने की मांग करते हैं।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed