{"_id":"6126a1148ebc3e31c8730c12","slug":"vietnam-should-support-america-aginst-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस का तीखा रुख: चीन की दादागीरी से निपटना है तो अमेरिका का साथ दे वियतनाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस का तीखा रुख: चीन की दादागीरी से निपटना है तो अमेरिका का साथ दे वियतनाम
Thu, 26 Aug 2021 01:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, हनोई।
एजेंसी, हनोई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:31 AM IST
सार
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, चीन पर दबाव बढ़ाने के लिए हमें विकल्पों की तलाश करनी पड़ेगी
- दक्षिण सागर में चीन जबरदस्ती अपना दबदबा कायम करने व धमकाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
kamala harris
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की यात्रा के दौरान चीन के खिलाफ अपना तीखा रुख बरकरार रखा है। दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की ‘दादागीरी’ से निपटने के लिए वियतनाम से उन्होंने अमेरिका का साथ देने को कहा। हैरिस ने कहा, वियतनम हमें ज्वाइन करे, चीन पर दबाव बढ़ाने के लिए हमें विकल्पों की तलाश करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले कमला हैरिस ने कहा, हमें बीजिंग पर संयुक्त राष्ट्र के समुद्री कानून का पालन करने, उसकी दादागीरी तथा उसके बढ़ा-चढ़ाकर किए जाने वाले नौवहन संबंधी दावों को चुनौती देने के लिए दबाव बढ़ाने के तरीके तलाशने की जरूरत है।
विज्ञापन
इससे पहले हैरिस ने मंगलवार को सिंगापुर में कहा था कि दक्षिण सागर में चीन जबरदस्ती अपना दबदबा कायम करने व धमकाने का काम कर रहा है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने बुधवार को वियतनाम में कहा, दक्षिण चीन सागर में अपने सुरक्षा हितों की रक्षा में मदद करने के लिए अमेरिका उसे अतिरिक्त ‘यूएस कोस्ट गार्ड कटर’ भेजने का समर्थन करता है।
विज्ञापन
उन्होंने वियतनाम को एक रणनीतिक साझेदार से एक व्यापक साझेदार बनाने के फैसले का भी स्वागत किया। बता दें कि वियतनाम दक्षिण सागर में चीन का मुखर विरोधी रहा है।
रणनीतिक दृष्टि से अहम है क्षेत्र
दक्षिण चीन सागर के रास्ते हर वर्ष अरबों डॉलर का व्यापार होता है। यह रास्ता पूरी दुनिया के लिए छोटे और अहम रास्तों में से एक है। इसकी रणनीतिक दृष्टि से भी काफी अहमियत है। यही वजह है कि चीन ने यहां पर मानव निर्मित द्वीपों का निर्माण कर अपनी नौसेना के लिए स्थायी ठिकाने तैयार कर लिए हैं।
वहीं अमेरिका और अन्य देश मानते हैं कि ये स्वतंत्र क्षेत्र है जहां से कोई भी जहाज बेरोकटोक गुजर सकता है। इस क्षेत्र पर वियतनाम समेत करीब छह देश अपनी अलग-अलग दावेदारी पेश करते हैं।
वियतनाम को 10 लाख टीकों की खुराक देंगे
हनोई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वियतनाम को कोविड-19 रोधी टीके की 10 लाख और खुराक देने की बुधवार को घोषणा की। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय बैठक में हैरिस ने कहा कि टीके की ये खुराकें 24 घंटे के अंदर आनी शुरू हो जाएंगी।
इसके साथ ही अमेरिका अभी तक वियतनाम को टीके की कुल 60 लाख खुराक दे चुका है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय टीके रखने के लिए वियतनाम को 77 ‘फ्रीजर’ भी दे रहा है। वर्तमान में वियतनाम के भीतर कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि टीकाकरण की दर काफी कम है।
नया महामारी नियंत्रण केंद्र खोलेंगे
कमला हैरिस ने दक्षिण पूर्वी एशिया में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां के लिए नया महामारी नियंत्रण व रोकथाम केंद्र खोलने की घोषणा की है। इस केंद्र के जरिये महामारी रोकने की ट्रेनिंग और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा के तहत इससे निपटने के उपाय तलाशे जा सकेंगे।