फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video of missing tennis star Peng watching match goes viral in china

चीन: लापता टेनिस स्टार पेंग का वीडियो हुआ वायरल, एक नेता पर यौन शोषण का आरोप

Sun, 21 Nov 2021 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 01:27 PM IST
सार

वीडियो में दिख रहा है कि पेंग पांच अन्य लोगों के साथ खड़ी हैं, जिस पर हु जिन ने कहा कि यह बीजिंग में एक युवा चैम्पियनशिप है। इससे पहले शनिवार को शु जिन ने ट्विटर पर बयान दिया था कि पेंग जल्द ही सार्वजिनक रूप से दिखायी देंगी।

विज्ञापन
Video of missing tennis star Peng watching match goes viral in china
पेंग शुआई, टेनिस खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार के संपादक ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया है और उन्होंने कहा कि इसमें लापता टेनिस स्टार पेंग शुआई रविवार को एक मैच देख रही हैं।
विज्ञापन


इससे सत्तारूढ़ पार्टी ने विदेश में चीन की इस शीर्ष टेनिस खिलाड़ी को लेकर पैदा हुए डर को दूर करने की कोशिश की जिन्होंने एक वरिष्ठ नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ‘ग्लोबल टाइम्स’ के संपादक हु जिन ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट की है जिसे चीन में ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स नहीं देख सकते।
विज्ञापन


इस वीडियो में दिख रहा है कि पेंग पांच अन्य लोगों के साथ खड़ी हैं, जिस पर हु जिन ने कहा कि यह बीजिंग में एक युवा चैम्पियनशिप है। इससे पहले शनिवार को शु जिन ने ट्विटर पर बयान दिया था कि पेंग जल्द ही सार्वजिनक रूप से दिखायी देंगी। पेंग के गायब होने और उनके संबंधित सूचना के जवाब में सरकार की चुप्पी से फरवरी में बीजिंग में होने वाले शीतकालीन खेलों के बहिष्कार की बातें हो रही हैं जो कम्युनिस्ट पार्टी के लिए एक प्रतिष्ठा का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के पेशेवर टूर ने भी चीन से टूर्नामेंट छीनने की धमकी दी है अगर वह पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी के सुरक्षित होने का आश्वासन नहीं देता। चीन में पेंग के बारे में चर्चा को वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया है। शुक्रवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा था कि उन्हें पेंग के लापता होने के बारे में कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed