{"_id":"5da0acf68ebc3e0173478045","slug":"vice-president-m-venkaiah-naidu-conferred-the-highest-civilian-honour-of-comoros","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को मिला 'कोमोरोस' का सर्वोच्च नागरिक सम्मान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को मिला 'कोमोरोस' का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Fri, 11 Oct 2019 10:20 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
कोमोरोस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रहण करते उपराष्ट्रपति
- फोटो : ANI
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को शुक्रवार को कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट' से सम्मानित किया गया। कोमोरोस के राष्ट्रपति असौमानी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। नायडू 10 से 14 अक्तूबर तक कोमोरोस और सियेरा लियोन के दौरे पर हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच रक्षा समेत छह समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन
It is an honour to have been conferred 'The Order of the Green Crescent', the highest Civilian Honour of #Comoros, by the President of the Union of Comoros, Mr. Azali Assoumani, in #Moroni today. @Azali_officiel #VPinAfrica pic.twitter.com/0V1FMKgBlu
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) October 11, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि मोरोनी में कोमोरोस के राष्ट्रपति असौमानी से आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आर्डर आफ द ग्रीन क्रिसेंट' पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक अन्य ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत और कोमोरोस के बीच छह महत्वपूर्ण समझौते पर किए गए हस्ताक्षर का गवाह बना।
उन्होंने ट्वीट किया "आज कोमोरोस के राष्ट्रपति भवन में हमारी उपस्थिति में रक्षा सहयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। हमने निर्णय किया कि छोटी अवधि के लिए राजनयिक और सरकारी पासपोर्टों पर वीजा लेने की आवश्यकता नहीं होगी।"