फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Very nice conversation, says Trump as he signals thaw with Canada after fake Reagan ad row

US-Canada: कनाडा से टैरिफ तनाव के बीच कार्नी से हुई ट्रंप की मुलाकात, बोले- बहुत अच्छी बातचीत हुई

Thu, 30 Oct 2025 02:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुसान (दक्षिण कोरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुसान (दक्षिण कोरिया) Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Oct 2025 02:39 PM IST
सार

US-Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापारिक विवाद के बीच संबंधों में नरमी के संकेत दिए हैं। हाल ही में ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन से जुड़े एक 'फर्जी' विज्ञापन को लेकर कनाडा पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। दक्षिण कोरिया में आयोजित एपीईसी शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाका हुई। ट्रंप ने कहा कि उनके साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। 

विज्ञापन
Very nice conversation, says Trump as he signals thaw with Canada after fake Reagan ad row
मार्क कार्नी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ जारी विवाद के बीच संबंधों में नरमी के संकेत दिए हैं। हाल ही में ट्रंप ने अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन से जुड़े एक कथित 'फर्जी' विज्ञापन को लेकर कनाडा के खिलाफ व्यापारिक विवाद को बढ़ा दिया था। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ट्रंप के साथ बुधवार रात दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान एक रात्रिभोज में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा,  हमारी कल रात उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई। उनके इस बयान को कनाडा के साथ संबंधों में नरमी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युद्ध के बाद से इस्राइल ने वेस्ट बैंक में लगाए करीब 1000 बैरियर, फलस्तीनियों की आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कनाडा पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की
यह रात्रिभोज ऐसे समय में हुआ, जब पिछले हफ्ते अमेरिका और कनाडा के संबध और तनावपूर्ण हो गए थे। ट्रंप ने हाल ही में कनाडाई से आयात पर दस फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कनाडा ने 26 अक्तूबर को वर्ल्ड सीरीज (बेसबॉल चैंपियनशिप) के दौरान दिखाए गए एक टेलीविजन विज्ञापन में रीगन के 1987 के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। 

विज्ञापन में दावे को बताया फर्जी
रिपोर्ट के मुताबिक, यह विज्ञापन ओंटारियो सरकार की ओर से करीब 7.5 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार कराया गया था, जिसमें यह दिखाया गया था कि रीगन टैरिफ (आयात शुल्क) के खिलाफ थे। ट्रंप ने इस दावे को 'फर्जी' बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा,  रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए टैरिफ का समर्थन करते थे, लेकिन कनाडा ने कहा कि वे नहीं करते थे! उनका विज्ञापन तुरंत हटाया जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने उसे वर्ल्ड सीरीज के दौरान चलने दिया। 

ट्रंप ने कहा,  तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और शत्रुतापूर्ण कदम उठाने के कारण मैं कनाडा पर अब टैरिफ दस फीसदी और बढ़ा रहा हूं। इस समय कनाडा के कई उत्पादों पर 35 फीसदी और उर्जा उत्पादों पर दस फीसदी टैरिफ लग रहा है। ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि नया टैरिफ किन उत्पादों पर लागू होगा। 


ये भी पढ़ें: सदी के ताकतवर तूफान मेलिसा ने मचाई भारी तबाही; क्यूबा में 30 की मौत, जमैका में राहत शिविरों में 25000 लोग

इस विज्ञापन विवाद ने दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा दिया। सात अक्तूबर को ट्रंप और कार्नी ने वॉशिंगटन में व्यापार, सीमा सुरक्षा और द्विपक्षीय समझौतों पर बातचीत की थी। उस समय ट्रंप ने कहा था कि यह समझौता बहुत जटिल है, शायद किसी भी अन्य व्यापारिक समझौते से अधिक, क्योंकि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं।

हालांकि कुछ सप्ताह बाद, एशिया यात्रा पर निकलने से पहले ट्रंप ने कार्नी से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। व्हाइट हाउस में उन्होंने कहा, नहीं, मेरी उनसे मिलने की कोई योजना नहीं है। इसके बाद ही उन्होंने टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की और कनाडा पर 'फर्जी विज्ञापन' चलाने का आरोप लगाया। ट्रंप ने यह भी कहा कि कनाडा सुप्रीम कोर्ट के जरिए खुद को 'बचाने' की कोशिश कर रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed