फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela: Explosions Rock Caracas as Low-Flying Aircraft Trigger Tension Update

Venezuela US Conflict: वेनेजुएला ने कहा- सब तेल के लिए हुआ, ट्रंप हम पर हमला कर सकते हैं, हमें मिटा नहीं सकते

Sat, 03 Jan 2026 12:23 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराकास Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 03 Jan 2026 12:23 PM IST
सार

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में आधी रात कम से कम सात धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और लड़ाकू विमान बेहद नीचे उड़ते दिखे। अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई कर राष्ट्रपित मादुरो को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
Venezuela: Explosions Rock Caracas as Low-Flying Aircraft Trigger Tension Update
अमेरिका -वेनेजुएला संघर्ष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य ऑपरेशन कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सैनिक मादुरो और उनकी पत्नी को अपने साथ ले गए हैं। इससे पहले स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे (GMT 6 बजे) अमेरिका ने राजधानी काराकास पर हवाई हमले किए थे। जिसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी थी।

विज्ञापन


निकोलस मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद वेनेजुएला के रक्षा मंत्री जनरल व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने कहा, यह हमला देश पर अब तक का सबसे बड़ा अत्याचार है। उन्होंने हम पर हमला किया है, लेकिन वे हमें हरा नहीं पाएंगे... हम प्रतिरोध की एक अटूट दीवार बनाएंगे। हमारा मकसद शांति है, लेकिन हमारी विरासत आजादी के लिए लड़ना है। 
विज्ञापन


वेनेजुएला में धमाकों की आवाजें सुन लोग सड़कों पर आए
वेनेजुएला की राजधानी काराकास में सात धमाकों की आवाज सुनी गईं और कई विमान कम ऊंचाई पर उड़ते देखे गए। शुक्रवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे हुई इस घटना को लेकर वेनेजुएला सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। धमाकों की आवाजें सुन लोग अपने घरों से सड़कों पर आ गए। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नौकाओं को निशाना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के आदेश पर सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना
अमेरिकी अधिकारियों ने सीबीएस न्यूज को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर वेनेजुएला के भीतर कई ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इनमें सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं। शनिवार तड़के ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी। 



वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कथित हमले के तुरंत बाद एक बयान में कहा कि वेनेज़ुएला ने अमेरिका के “मिलिट्री हमले” को खारिज कर दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, बयान में कहा गया अमेरिका के हमले का मकसद वेनेज़ुएला के तेल और मिनरल पर कब्जा करना है।


हालांकि, उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब पिछले कुछ हफ्तों से वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य दबाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर ड्रग कार्टेल चलाने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के प्रयास तेज कर रहा है। वहीं मादुरो ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनका ड्रग तस्करी से कोई लेना-देना नहीं है।
 

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बीच घटनाक्रम
काराकास में धमाकों की खबरें ऐसे समय सामने आई हैं, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कैरेबियन सागर में अमेरिकी नौसेना का एक टास्क फोर्स तैनात किया है और वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी हमलों की संभावना भी जताई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ट्रंप ने बीते सोमवार को दावा किया था कि अमेरिकी बलों ने कथित तौर पर ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक डॉकिंग एरिया को नष्ट कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना ने की या CIA ने, और न ही सटीक स्थान का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed