Venezuela: अपदस्थ राष्ट्रपति मादुरो के बेटे बोले- इतिहास बताएगा गद्दार कौन? US की कार्रवाई के बीच ऑडियो वायरल
वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन हैं? इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से 4 और 5 जनवरी को सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया।
विस्तार
वेनेजुएला पर बड़ी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा का बयान सामने आया है। स्थानीय दैनिक एल-कोऑपरेटिव की रिपोर्ट के अनुसार निकोलस मादुरो गुएरा ने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन हैं? गुएरा का यह बयान अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद आया है। दरअसल अमेरिकी सैना ने उनके पिता और प्रथम महिला सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क लाया गया है।
निकोलस मादुरो गुएरा ने सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में, मादुरो गुएरा ने सत्तारूढ़ आंदोलन के भीतर संभावित विश्वासघात की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास उन लोगों को बेनकाब करेगा, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन थे, इतिहास इसका खुलासा करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भीतर एक आंतरिक साजिश की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। सत्तारूढ़ यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) के सदस्य मादुरो गुएरा ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों के बावजूद पार्टी एकजुट रहेगी। उन्होंने समर्थकों से 4 और 5 जनवरी को सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया। ताकि नेतृत्व के इर्द-गिर्द एकजुटता को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बाहरी आक्रमण का जवाब देने के लिए राजनीतिक और सैन्य समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो इस समय अमेरिकी हिरासत में हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन विभाजन या मनोबल में कमी की अनुमति नहीं देगा।
यह भी पढ़ें- Greenland: अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है ग्रीनलैंड? जानें वेनेजुएला पर हमले के बाद क्यों सुर्खियों में छाया
वह हमें कमजोर देखना चाहते हैं- गुएरा
एल-कोऑपरेटिव ने रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा कि सत्ताधारी खेमा दृढ़ है और लामबंद होने के लिए तैयार है। हम ठीक हैं, हम शांत हैं। आप हमें सड़कों पर, इन लोगों के साथ देखेंगे। वह हमें कमजोर देखना चाहते हैं। हम सम्मान के झंडे बुलंद करेंगे। क्या इससे हमें दुख होता है? बिल्कुल दुख होता है, बिल्कुल गुस्सा आता है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे, धिक्कार है! मैं अपनी जिंदगी, अपनी मां, सिलिया की कसम खाता हूं वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।
न्यूयॉर्क के एक अदालत में पेश होने की उम्मीद
इस बीच, निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस अमेरिकी हिरासत में हैं। सोमवार को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की एक संघीय अदालत में पेश होने की उम्मीद है। उन पर कथित तौर पर नारको-आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी की साजिश से संबंधित आरोप हैं। सीबीएस न्यूज के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मादुरो और उनकी पत्नी सोमवार (स्थानीय समय) को दोपहर 12 बजे एक संघीय न्यायाधीश के सामने पेश होंगे। शनिवार को किए गए अमेरिकी अभियान के बाद यह उनकी पहली अदालती पेशी होगी।
यह भी पढ़ें- US Policy on Venezuela: 'ट्रंप के पास सभी विकल्प'; वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के बाद रुबियो ऐसा क्यों बोले?
वाशिंगटन ने कहा है कि इस अभियान में वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला शामिल था, जिसके बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संयुक्त अभियान में मादुरो और फ्लोरेस को काराकास में पकड़ लिया गया।
दोनों को उनके आवास से ले जाया गया, यूएसएस इवो जिमा युद्धपोत पर स्थानांतरित किया गया और बाद में उन्हें हवाई जहाज से संयुक्त राज्य अमेरिका ले जाया गया। वह शनिवार दोपहर को न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां अमेरिकी अदालतों में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.