Venezuela: वेनेजुएला ने कोलंबिया से आने वाली उड़ानों पर लगाई रोक, देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश का आरोप
वेनेजुएला ने 30 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी के बाद कोलंबिया से उड़ानों पर रोक लगाई। आरोप है कि ये लोग देश में दूतावासों और इमारतों पर विस्फोट की साजिश रच रहे थे। वेनेजुएला की सरकार ने मामले में विपक्ष से भी जुड़ाव होने का शक जताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला सरकार ने रविवार को होने वाले चुनाव से पहले देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश का आरोप लगाते हुए पड़ोसी देश कोलंबिया से आने वाली सभी उड़ानों पर तुरंत रोक लगा दी है। यह कदम 30 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है, जिन पर बम धमाकों और सरकार विरोधी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है।
देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप
मामले में वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेजो ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 38 लोगों में 21 वेनेजुएला के और 17 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें कोलंबिया, मैक्सिको और यूक्रेन के लोग शामिल हैं। उनका दावा है कि इनमें विस्फोटक विशेषज्ञ, मानव तस्कर और भाड़े के सैनिक भी हैं, जो वेनेजुएला की विपक्षी ताकतों के साथ मिलकर चुनाव से पहले देश को अस्थिर करना चाहते थे।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: दुनियाभर की जेलों में 23456 पाकिस्तानी कैद; दुष्कर्म, हत्या-नशा और धोखाधड़ी के मामलों में हुई है सजा
कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
हालांकि कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे वेनेजुएला से किसी कोलंबियाई नागरिक की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने 2022 में सत्ता में आने के बाद वेनेजुएला से रिश्ते बहाल किए थे।
विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी समर्थन प्राप्त एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति ने एक रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वेनेजुएला में जुलाई 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद मानवाधिकारों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार विरोधी लोगों, चुनाव अधिकारियों, गवाहों, नाबालिगों और यहां तक कि विपक्षी नेताओं के रिश्तेदारों तक को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दौर वेनेजुएला के इतिहास की सबसे सख्त और संगठित राजनीतिक दमन की स्थिति है।
ये भी पढ़ें:- भारत-पाक संघर्ष में कूदा चीन: ट्रंप के बाद अब ड्रैगन भी दिखा रहा मध्यस्थता की चाहत, लेकिन डार को ठंडा स्वागत
विपक्षी नेता ने की चुनाव का बहिष्कार करने की अपील
इस बीच, विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने इस रविवार को होने वाले चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। उनका आरोप है कि राष्ट्रपति मादुरो की जीत अवैध थी और विश्व के कई देश उसे मान्यता नहीं देते।सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि विपक्षी नेताओं को देश छोड़ने दिया गया, जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और मचाडो की पार्टी ने इसे अंतरराष्ट्रीय बचाव अभियान बताया। फिलहाल चुनाव से पहले माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सरकार ने सख्त सुरक्षा कदम उठाए हैं।