फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela 19 more officials banned for undermining democracy

वेनेजुएला : लोकतंत्र को कमजोर करने वाले 19 और अधिकारियों पर पाबंदियां, यूरोपीय संघ का सख्त कदम

Mon, 22 Feb 2021 10:33 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Feb 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Venezuela 19 more officials banned for undermining democracy
यूरोपीय संघ - फोटो : pixabay

यूरोपीय संघ (ईयू) ने वेनेजुएला में लोकतंत्र को कमजोर करने और अधिकारों के हनन के आरोपी 19 अधिकारियों पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


ईयू के विदेश मंत्रियों ने ‘‘वेनेजुएला में दिसंबर 2020 को हुए चुनाव के बाद देश के बिगड़ते हालात के मद्देनजर’’ 19 अधिकारियों की संपत्ति पर रोक लगा दी और उन पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाए।
विज्ञापन


मुख्य विपक्षी दलों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था। नए लोगों पर प्रतिबंध के साथ ही देश के कुल 55 अधिकारी ईयू के प्रतिबंधों की जद में आ गए हैं।

मंत्रियों ने कहा,‘‘ इस सूची में शामिल किए गए लोग विपक्ष के चुनावी अधिकारों और राष्ट्रीय असेम्बली की लोकतांत्रिक कार्यवाही को कमजोर करने के साथ ही मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन और मूलभूत स्वतंत्रताओं पर पाबंदी लगाने के जिम्मेदार हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का आरोप है कि अमेरिका उन्हें निशाना बना रहा है और उन्हें सत्ता से बेदखल करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed