फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   veer bal diwas celebration whole world sikh community thanks pm modi says its historical step

Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस के आयोजन से पूरी दुनिया के सिख खुश, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

Tue, 26 Dec 2023 01:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Dec 2023 01:24 PM IST
सार

कनाडा से हमदर्द मीडिया ग्रुप के संस्थापक और एमडी अमर सिंह भुल्लर ने भी पूरे सिख समुदाय की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और उनके इस कदम की तारीफ की। 

विज्ञापन
veer bal diwas celebration whole world sikh community thanks pm modi says its historical step
वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों की शहादत की याद में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था। जिसके बाद आज वीर बाल दिवस के अवसर पर सरकार के स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए। अब इसे लेकर पूरी दुनिया के सिख समुदाय ने खुशी जाहिर की है और पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की। 
विज्ञापन


दुनियाभर के सिखों ने की तारीफ
अमेरिका में सिख समुदाय के जसपाल सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि 'हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीर बाल दिवस मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।' इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन के संयोजक सतनाम सिंह संधू ने ब्रुकफील्ड के गुरुद्वारा साहिब में वीर बाल दिवस मनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के इस कदम से लोगों को सिख इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी होगी। कनाडा से हमदर्द मीडिया ग्रुप के संस्थापक और एमडी अमर सिंह भुल्लर ने भी पूरे सिख समुदाय की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और उनके इस कदम की तारीफ की। 
विज्ञापन


इसी तरह अमेरिका के बिजनेसमैन दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने लंगर से भी जीएसटी हटाया है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित गुरुद्वारों में आज वीर बाल दिवस मनाया गया। इनमें दुबई, न्यूजीलैंड, ग्रीस आदि जगहों पर भी गुरुद्वारों में वीर बाल दिवस मनाया गया और साहिबजादों की शहादत को याद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल पीएम मोदी ने किया था एलान
बता दें कि साल 1705 में गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने महज नौ साल और छह साल की उम्र में सिख धर्म के सम्मान में सर्वोच्च बलिदान दिया था। बीते साल 9 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर पीएम मोदी ने 26 दिसंबर को साहिबजादों की शहादत के सम्मान में वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed