{"_id":"5ee57c7ed986db4e2871124a","slug":"vasudhaiva-kutumbakam-quote-will-show-india-presence-in-unsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुधैव कुटुंबकम का भाव बताएगी यूएनएससी में भारत की मौजूदगी: टीएस तिरुमूर्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वसुधैव कुटुंबकम का भाव बताएगी यूएनएससी में भारत की मौजूदगी: टीएस तिरुमूर्ति
Sun, 14 Jun 2020 06:55 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति
- फोटो : social media
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य बनने को लेकर 17 जून को होने वाले चुनाव को लेकर भारत आश्वस्त है। इससे पहले यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि सुरक्षा परिषद में उपस्थिति से भारत को अपने वसुधैव कुटुंबकम के स्वभाव को दुनिया के सामने लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
भारत की इस चुनाव में जीत सुनिश्चित है क्योंकि वह इस समूह से एकमात्र प्रत्याशी है। तिरुमूर्ति ने कहा कि संगठन इस वर्ष अपनी 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे में बहुपक्षवाद को समकालीन वास्तविकताओं पर प्रकाश डालने और और विश्वसनीय बनने के लिए बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन