{"_id":"61158b8e8ebc3efccf170b40","slug":"van-driver-ran-away-with-20-crore-rupees-in-karachi-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कराची में एक वैन चालक 20 करोड़ रुपये नकद लेकर फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कराची में एक वैन चालक 20 करोड़ रुपये नकद लेकर फरार
Fri, 13 Aug 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:28 AM IST
सार
- क्षेत्रीय संचालन प्रबंधक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है
- घटना नौ अगस्त को दिन-दहाड़े हुई, वैन में थे 20 करोड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान में एक शख्स कथित तौर पर उस वैन को लेकर फरार हो गया, जिसमें 20 करोड़ रुपये नकद रखे थे। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वैन का सुरक्षा गार्ड जब नकद जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुंदरीगर रोड पर ‘स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान’ की इमारत के अंदर गया तो सुरक्षा कंपनी में कार्यरत वाहन चालक हुसैन शाह वैन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
‘कैश ट्रांजेक्शन कंपनी’ के क्षेत्रीय संचालन प्रबंधक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। चुंदरीगर रोड पाकिस्तान का वित्तीय केन्द्र है, जहां केन्द्रीय बैंक और अन्य कई बैंक स्थित हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ जांच पुलिस अधिकारी ने इसे एक असामान्य मामला बताया। यह घटना नौ अगस्त को दिन-दहाड़े हुई और चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।