{"_id":"62d0cc97165b254dba028bdf","slug":"vaccine-maitri-india-became-a-big-helper-in-pandemic-provided-more-than-23-50-crore-covid-vaccines-to-98-countries-dr-suman-k-berry-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccine Maitri: महामारी में भारत बना बड़ा मददगार, 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन मुहैया कराई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Vaccine Maitri: महामारी में भारत बना बड़ा मददगार, 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन मुहैया कराई
Fri, 15 Jul 2022 07:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Jul 2022 07:40 AM IST
सार
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन के. बेरी ने यह बात न्यूयॉर्क में कही। उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए कई पहल की और जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए कई कदम उठाए।
विज्ञापन
NITI Aayog Vice-Chairman, Dr Suman K Berry
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान भारत दुनियाभर के देशों के लिए बड़ा मददगार बनकर उभरा है। भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई है। वैक्सीन मैत्री (vaccine Maitri) पहल के तहत यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन के. बेरी ने यह बात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय राजनयिक मंच (HLPF-2022) को संबोधित करते हुए कही। भारत के वैज्ञानिक शोध और वैक्सीन उत्पादन तंत्र की सराहना करते हुए बेरी ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए कई पहल की और जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए कई कदम उठाए। बेरी ने कहा कि भारत में वैक्सीन उत्पादन तंत्र के दम पर सबसे बड़ा मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। 1.98 अरब से ज्यादा खुराक देश के सभी हिस्सों में पहुंचाई गई है। नीति आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीन 'मैत्री' पहल के तहत भारत ने दुनिया के 98 देशों को 23.50 करोड़ से अधिक टीकों की आपूर्ति की। मंत्रिस्तरीय राउंड टेबल सम्मेलन में बेरी ने कहा कि देश में कोरोना महामारी के बाद आर्थिक विकास दर में रिकवरी के लिए सरकार ने पूंजीगत व्यय पर ध्यान केंद्रित किया और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पर्यावरण की चर्चा करते हुए बेरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सीओपी-27 में भारत के लक्ष्यों को स्पष्ट किया है। हम इसके लिए वचनबद्ध हैं। सतत विकास लक्ष्यों के लिए यह महत्वपूर्ण है। हम विकास व पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. बेरी ने सतत विकास को लेकर बने संयुक्त राष्ट्र के इस मंच को संबोधित करते हुए पीएम मोदी द्वारा शुरू क गई 'गति शक्ति योजना' का भी जिक्र किया। उन्होंने इस मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर भी प्रकाश डाला। डॉ. बेरी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेश के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के भारत के अनुभवों का लाभ दूसरे देशों के लिए भी रुचिकर हो सकता है।
बता दें, भारत ने जनवरी 2021 में 'वैक्सीन मैत्री'पहल शुरू की थी। यह वैश्विक स्तर पर कम आय वाले और विकासशील देशों को भारत में बने टीके मुहैया कराने की बड़ी पहल थी। इसके तहत बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, भूटान, मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, ब्राजील, मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, मैक्सिको, डीआर कांगो, नाइजीरिया, ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों को टीके भेजे थे। भारत ने देश में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के चार दिन बाद 20 जनवरी 2021 को टीकों को विदेशों में भेजना बंद कर दिया था। भारत से मुफ्त टीके प्राप्त करने वाले पहले देश भूटान और मालदीव थे।