{"_id":"5e66a0ed8ebc3ef3f51dd1df","slug":"uses-of-caffeine-increases-brain-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन में दावा, कैफीन के इस्तेमाल से बढ़ाई जा सकती है दिमागी सक्रियता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अध्ययन में दावा, कैफीन के इस्तेमाल से बढ़ाई जा सकती है दिमागी सक्रियता
Tue, 10 Mar 2020 01:32 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैफीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैफीन के इस्तेमाल से दिमागी सक्रियता बढ़ाई जा सकती है, पर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे रचनात्मकता में बढ़ोतरी होती है। अब इसके बारे में एक ऐसा अध्ययन सामने आया है जो इसके असर को स्पष्ट करने का दावा करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कैफीन ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान करने की हमारी क्षमता को बढ़ाता है, लेकिन इसका रचनात्मकता से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
कैफीन एक केमिकल है जो चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि उत्पादों में पाया जाता है। अध्ययन में बताया गया है कि कैफीन के सेवन से सजगता में वृद्धि होती है, किसी विषय पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और शारीरिक गतिशीलता में भी सुधार आता है।
विज्ञापन