{"_id":"5c8a09cbbdec2213ea5381ea","slug":"usa-will-help-to-build-six-nuclear-plants-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और अमेरिका में नौ दौर की बातचीत के बाद फैसला, छह परमाणु संयंत्र बनाएगा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत और अमेरिका में नौ दौर की बातचीत के बाद फैसला, छह परमाणु संयंत्र बनाएगा अमेरिका
Thu, 14 Mar 2019 01:49 PM IST
अजय सिंह
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये भारत में छह परमाणु संयंत्र बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है। एक संयुक्त बयान में बुधवार को इसकी जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के नौवें दौर के पूरा होने के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा कि हम द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। इसमें भारत में छह अमेरिकी परमाणु संयंत्र का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
अमेरिका की उप विदेश मंत्री आंद्रिया थॉम्पसन और विदेश सचिव विजय गोखले ने इस संयुक्त बैठक की सह अध्यक्षता की। दोनों देशों ने असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर 2008 में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
विज्ञापन
अमेरिका ने बुधवार को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत को शीघ्र सदस्य बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहरायी। एनएसजी में भारत की सदस्यता की राह में चीन रोड़े अटकाता आया है। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वैश्विक सुरक्षा, अप्रसार की चुनौतियों समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।