फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA shooting in kentucky many people shot dead governor says to people stay in home

USA: अमेरिका के केंटकी में गोलीबारी में कई लोगों की मौत, प्रशासन ने लोगों को घरों के भीतर रहने का कहा

Sun, 08 Sep 2024 08:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2024 08:05 AM IST
सार

लॉरेल काउंटी के पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है और पुलिस प्रशासन ने घटना को देखते हुए लोगों को घरों के भीतर ही रहने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
USA shooting in kentucky many people shot dead governor says to people stay in home
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अमेरिका के केंटकी राज्य में गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना केंटकी राज्य के ग्रामीण इलाके लॉरेल काउंटी की है। लॉरेल काउंटी के पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है और पुलिस प्रशासन ने घटना को देखते हुए लोगों को घरों के भीतर ही रहने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों की संख्या नहीं बताई
पुलिस ने बताया कि लॉरेल काउंटी के आई-75 इलाके में गोलीबारी की घटना हुई है और घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर उसे बंद कर दिया गया है। पुलिस ने घटना में घायल और मृतकों की संख्या नहीं बताई है, लेकिन इतना कहा है कि घटना में कई लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी करने वाला संदिग्ध अभी पकड़ा नहीं गया है और वह फरार है। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशीयर ने भी सोशल मीडिया पर घटना की पुष्टि की है और बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों से उस इलाके में न जाने की अपील की। 
विज्ञापन


बीते साल भी केंटकी में भी हुई गोलीबारी की घटना
हाल ही में अमेरिका के जॉर्जिया में भी एक स्कूल में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो छात्र और दो शिक्षक शामिल हैं। घटना में छह लोग घायल भी हुए हैं। जॉर्जिया की घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक नियंत्रण कानून को मजबूत करने की अपील की है। अमेरिका में गोलीबारी की घटना अब आम हो गई है और आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि बीते साल भी केंटकी राज्य में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और आठ लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed