फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa secretary of commerce gina raimondo praise pm modi said he is most popular leader for a reason

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की फैन हुईं अमेरिकी वाणिज्य मंत्री, बोलीं- उनका भारत के लोगों के लिए समर्पण गजब

Sun, 16 Apr 2023 10:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Apr 2023 10:10 AM IST
सार

अमेरिका की वाणिज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को गरीबी से उबारने की इच्छा रखते हैं और भारत को आगे बढ़ाकर वैश्विक ताकत बनाना चाहते हैं और वह ऐसा कर भी रहे हैं। 

विज्ञापन
usa secretary of commerce gina raimondo praise pm modi said he is most popular leader for a reason
पीएम मोदी और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत में लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है लेकिन अब दुनिया के नेता भी प्रधानमंत्री मोदी के कायल होते जा रहे हैं। अमेरिका की सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स यानी कि वाणिज्य मंत्री जिना राइमोंडो भी पीएम मोदी की मुरीद हो गई हैं। जिना राइमोंडो का कहना है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता किन्हीं वजहों से ही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक विजनरी नेता हैं। 
विज्ञापन


क्या बोलीं अमेरिका की वाणिज्य मंत्री
अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिना राइमोंडो ने कहा कि 'मैंने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक घंटे से ज्यादा समय बिताया। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता यूं ही नहीं हैं, वह एक विजनरी नेता हैं और उनका भारत के लोगों के लिए समर्पण गजब है। वह लोगों को गरीबी से उबारने की इच्छा रखते हैं और भारत को आगे बढ़ाकर वैश्विक ताकत बनाना चाहते हैं और वह ऐसा कर भी रहे हैं।' बता दें कि जिना राइमोंडो बीते माह भारत दौरे पर आईं थी और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी।  
विज्ञापन

 
ब्रिटिश सांसद भी  कर चुके हैं तारीफ
ब्रिटेन के सांसद, अर्थशास्त्री, बैंकर और शिक्षाविद निकोलस स्टर्न भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। विश्व बैंक के कार्यक्रम 'मेकिंग इट पर्सनलः हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज' के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विकास और विकास की एक पूरी नई कहानी लेकर आए हैं। मैंने नवंबर 2021 में ग्लासगो में कॉप 26 में उनके भाषण को ध्यान से सुना और LiFE सहित जो मापदंड निर्धारित किया, वह स्थायी लचीलापन और समावेशी विकास जैसा दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed