फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Record Low Temperatures Arctic Blast Sweeps Across America

USA: आर्कटिक ब्लास्ट और बर्फबारी के बाद अमेरिका में बढ़ी ठंड; मौसम विभाग का दावा- तापमान में रिकॉर्ड गिरावट

Wed, 17 Jan 2024 07:23 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 17 Jan 2024 07:23 AM IST
सार

आर्कटिक ब्लास्ट के बाद अमेरिका में मौसम अचानक बदल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्लास्ट के बाद अमेरिका के तमाम राज्यों में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
USA Record Low Temperatures Arctic Blast Sweeps Across America
आर्कटिक ब्लास्ट के बाद अमेरिका में बदला मौसम, बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आर्कटिक ब्लास्ट के कारण अमेरिका के 142 मिलियन लोगों को सर्द हवाओं से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में बर्फीली आर्कटिक हवाओं के कारण तापमान में रिकॉर्ड गिरावट हुई है। अमेरिकी जनता को घरों के अंदर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही सावधानी के साथ यात्रा करने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आर्कटिक विस्फोट के कारण अमेरिका के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर तक गिरेगा।
विज्ञापन


माइनस में पहुंचा तापमान, स्कूलों पर लटके ताले
मौसम विभाग के मुताबिक अमेरिका के उत्तरी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान शून्य से नीचे यानी माइनस में भी जाने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह यात्रा करने से बचने की सलाह देते हुए आगाह किया है कि तापमान माइनस 30 डिग्री तक गिरने की आशंका है। लगभग 80 फीसदी हिस्से में तापमान माइनस में जाने के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी कनाडा से दक्षिण पूर्व अमेरिका पहुंचा आर्कटिक एयर मास

USA Record Low Temperatures Arctic Blast Sweeps Across America
अमेरिका में आर्कटिक ब्लास्ट के बाद जमा देने वाली सर्दी में मौसम का नजारा - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताया कि हाड़ कंपाने वाली ठंड बुधवार तक बने रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का कारण आर्कटिक ब्लास्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी कनाडा से दक्षिण पूर्व अमेरिका पहुंचे आर्कटिक एयर मास (Arctic air mass) है। सर्द हवाओं के कारण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। लोगों के घरों और पेड़ों पर जमी बर्फ जैसी तस्वीरें हाड़ कंपाने वाली सर्दी की गवाही दे रही हैं।
विज्ञापन

उड़ान सेवाओं पर पड़ी मार, NFL का शेड्यूल बदलना पड़ा; चुनाव भी प्रभावित

USA Record Low Temperatures Arctic Blast Sweeps Across America
अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाओं का असर, स्थानीय लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे जाने के कारण अमेरिका के बड़े हिस्से में रास्तों पर बर्फ जमने लगी है। हवा की ठंडक के कारण तापमान में गिरावट का असर मिसिसिपी घाटी में भी दिखने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड के कारण अमेरिका में हवाई यात्राओं पर भी बुरा असर पड़ा है। खेल प्रेमियों के बीच फुटबॉल के मुकाबलों के लिए मशहूर नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के प्लेऑफ शेड्यूल में भी बदलाव करने पड़े हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया का अहम हिस्सा आयोवा कॉकस भी प्रभावित हुआ है। जानलेवा ठंड के कारण अमेरिका में कई लोगों की मौत होने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

11 हजार से अधिक विमान प्रभावित, 1300 फ्लाइट्स कैंसिल

USA Record Low Temperatures Arctic Blast Sweeps Across America
आर्कटिक ब्लास्ट के बाद अमेरिका में बदला मौसम, बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित - फोटो : ANI
अमेरिका के स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 8.30 बजे से पहले लगभग 1300 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। खबरों के मुताबिक अमेरिका के अधिकांश एयरपोर्ट बर्फबारी और खराब मौसम से संघर्ष कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक 11 हजार से अधिक विमान देरी से संचालित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट फ्लाइट ट्रेकिंग वेबसाइट के आधार पर है। मंगलवार तड़के 85 हजार से अधिक घरों और व्यावसायिक केंद्रों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई है।

USA Record Low Temperatures Arctic Blast Sweeps Across America
अमेरिका में आर्कटिक ब्लास्ट के बाद भारी बर्फबारी, जमा देने वाली सर्दी का मंजर - फोटो : ANI
खराब मौसम से संघर्ष कर रहे अमेरिकी शहर मैरीलैंड में रहने वाले मिशेल मॉरिसन बताते हैं कि घर के बाहर की साइड वॉक (फुटपाथ) पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रल पार्क में जमीन पर 1.4 इंच मोटी बर्फ जमी थी। फरवरी 2022 तक बर्फबारी नहीं होना अमेरिका के मौसम में असामान्य बदलाव का संकेत माना जा रहा था। हालांकि, अब अधिक बर्फबारी के कारण जमा देने वाली सर्दी लोगों का कड़ा इम्तहान ले रही है। मौसम विभाग ने कहा, अब और अधिक बर्फबारी की आशंका है। ऐसे माहौल में यात्रा करना खतरनाक है। आर्कटिक ब्लास्ट के कारण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। हवाएं उत्तरी मैदानी इलाकों से गुजरते हुए मध्य पश्चिम और दक्षिण को भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। सप्ताह के अंत में ये हवाएं पूरी तरह दक्षिणी अमेरिका में पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed