Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Xi Jinping Meeting Videos China APEC Summit viral moments

कभी पीठ थपथपाई तो कभी बंद कीं आंखें: चीन में शी जिनपिंग से कुछ यूं मिले ट्रंप; पुतिन के साथ भी दिखे

Thu, 19 Nov 2026 02:01 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नवंबर 2026 में एपेक शिखर सम्मेलन के लिए चीन के शेन्जेन पहुंचे। यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीठ थपथपाने, आंखें बंद करके बैठने और जिनपिंग के साथ बातचीत के वीडियो चर्चा में रहे। इसके अलावा वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग के साथ समूह तस्वीर में भी नजर आए।
 

विज्ञापन
Donald Trump Xi Jinping Meeting Videos China APEC Summit viral moments
चीन पहुंचे ट्रंप - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के शेन्जेन पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इन वीडियो में ट्रंप के चीन पहुंचने से लेकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मुलाकात तक के कई पल दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


जब जिनपिंग की पीठ थपथपाते नजर आए ट्रंप
एएनआई की ओर से साझा किए गए वीडियो में ट्रंप एक कार्यक्रम के दौरान शी जिनपिंग की पीठ थपथपाते दिखाई दे रहे हैं। उस समय दोनों नेताओं के सामने दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एयरफोर्स वन से उतरते ही जिनपिंग ने ट्रंप को कैसे लगाया गले?
रॉयटर्स की ओर से जारी वीडियो में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद एयरफोर्स वन की सीढ़ियों के पास ट्रंप का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। इस दौरान पहले दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फिर गर्मजोशी से गले मिले। दोनों नेताओं की यह मुलाकात कैमरे में कैद हो गई।

जब ट्रंप बोले- मेरा दोस्त है
एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें किसी ने ट्रंप से पूछा, वह कौन है? इस पर पुतिन की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मेरा दोस्त है।  दूसरी ओर, एक एस्केलेटर पर ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाथ पकड़ने की कोशिश भी करते हैं। 
 


आंखें बंद करने वाला वीडियो भी वायरल
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में बातचीत के दौरान जिनपिंग ट्रंप को अपनी ओर खींचते नजर आए। इस दृश्य ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इसके अलावा एक वीडियो में ट्रंप का एक और पल सामने आया। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार और सहयोग पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान ट्रंप सिर झुकाए और आंखें बंद किए बैठे दिखाई दिए। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
 

जिनपिंग और पुतिन के साथ एक तस्वीर में कैसे दिखे ट्रंप?
एक अन्य वीडियो में ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ट्रंप पहले जिनपिंग से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद वह जिनपिंग, पुतिन और दूसरे वैश्विक नेताओं के साथ समूह तस्वीर खिंचवाते नजर आते हैं। यह तस्वीर तीनों नेताओं की बैठक से पहले ली गई थी। इस तरह चीन दौरे के दौरान ट्रंप के कई अलग-अलग वीडियो सामने आए, जिनमें उनके स्वागत, नेताओं के साथ बातचीत और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दृश्य शामिल हैं।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed