{"_id":"66ff6388088c4319bb023857","slug":"usa-president-joe-biden-declines-to-speak-publicaly-on-israel-attack-on-iran-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: क्या ईरान के तेल ठिकानों को निशाना नहीं बनाएगा इस्राइल? जो बाइडन ने जवाब देने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: क्या ईरान के तेल ठिकानों को निशाना नहीं बनाएगा इस्राइल? जो बाइडन ने जवाब देने से किया इनकार
Fri, 04 Oct 2024 09:20 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:20 AM IST
सार
दरअसल जो बाइडन से सवाल किया गया था कि क्या इस्राइल से ईरान के तेल ठिकानों पर हमला न करने की अपील की गई है, तो इस पर बाइडन ने कहा कि वह इस पर सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : PTI
विस्तार
हाल ही में ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों से हमला किया था। जिसके बाद सभी की निगाहें इस्राइल की जवाबी कार्रवाई पर लगी है। जब इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से सवाल किया गया तो उन्होंने सार्वनजिक रूप से इस मुद्दे पर बात करने से मना कर दिया। दरअसल जो बाइडन से सवाल किया गया था कि क्या इस्राइल से ईरान के तेल ठिकानों पर हमला न करने की अपील की गई है, तो इस पर बाइडन ने कहा कि वह इस पर सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करेंगे।
जो बाइडन ने ही ईरान के तेल ठिकानों पर हमले को लेकर दिया था बयान
बीते मंगलवार को जब ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों से हमला बोला था तो इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई करने की बात कही थी। साथ ही अमेरिका ने भी कहा था कि ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और वह इस्राइल के साथ है। गौरतलब है कि जो बाइडन ने अपने हालिया बयान में कहा था कि इस्राइल, ईरान के तेल ठिकानों पर हमला कर सकता है और इसे लेकर अमेरिका, इस्राइल के साथ बातचीत कर रहा है। हालांकि बाद में अमेरिकी सरकार के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस्राइल ने अभी तक ईरान पर जवाबी हमले के बारे में अंतिम फैसला नहीं किया है।
तेल की कीमतें बढ़ने को लेकर क्या बोले जो बाइडन
जो बाइडन ने अपने एक पूर्व के बयान में कहा था कि अमेरिका, ईरान के परमाणु ठिकानों पर इस्राइली हमले का समर्थन नहीं करेगा। जो बाइडन से जब पूछा गया कि अगर इस्राइल, ईरान के तेल ठिकानों पर हमला करता है तो उससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में इजाफा हो सकता है, तो इसके जवाब में बाइडन ने कहा कि अगर कोई तूफान आता है तो कीमतें तो बढ़ेंगी। मुझे इस बारे में नहीं पता और किसी को भी नहीं पता।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन