{"_id":"65163f42b3d41c28390608ea","slug":"usa-joe-biden-attack-on-donald-trump-said-something-dangerous-happening-in-america-president-election-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसए: 'अमेरिका में कुछ बेहद खतरनाक हो रहा है', राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएसए: 'अमेरिका में कुछ बेहद खतरनाक हो रहा है', राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए आरोप
Fri, 29 Sep 2023 08:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 29 Sep 2023 08:46 AM IST
सार
विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पर निशाना साधते हुए बाइडन ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को आज MAGA मूवमेंट के कट्टरपंथी समर्थकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। कट्टरपंथियों का एजेंडा, अमेरिका के लोकतांत्रिक संस्थानों में बदलाव करना का है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका में कुछ बेहद खतरनाक हो रहा है। जो बाइडन ने कहा कि देश में लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप की दावेदारी लगातार बढ़ रही है और माना जा रहा है कि जो बाइडन का ताजा बयान भी उसी संदर्भ में दिया गया है।
'लोकतंत्र के लिए बढ़ रहा खतरा'
जो बाइडन ने गुरुवार को अमेरिकी राज्य एरिजोना में अपने एक संबोधन के दौरान कहा कि अमेरिका में अब कुछ बेहद खतरनाक हो रहा है...देश में एक कट्टरपंथी अभियान चल रहा है जो लोकतांत्रिक आधार के मुताबिक नहीं है। बाइडन ने कहा कि हम सभी को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र हथियारों के दम पर खत्म नहीं किए जा सकते, लेकिन वह तब खत्म हो सकते हैं, जब लोग चुप रहें और वह इसके पक्ष में खड़े ना हों।
ट्रंप के चुनावी अभियान को बताया खतरनाक
विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पर निशाना साधते हुए बाइडन ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को आज MAGA मूवमेंट के कट्टरपंथी समर्थकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। कट्टरपंथियों का एजेंडा, अमेरिका के लोकतांत्रिक संस्थानों में बदलाव करना का है। बता दें कि MAGA मूवमेंट डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी नारे मेक अमेरिका, ग्रेट अगेन का छोटा स्वरूप है। साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यह नारा दिया था, जो अब फिर से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति निजी तौर पर ताकतवर बनने के ज्यादा इच्छुक हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों में उनका विश्वास नहीं है। बाइडन ने मेक इंडिया, ग्रेट अगेन अभियान को देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अगले साल होना है लेकिन वहां इसे लेकर अभी से माहौल गरमा गया है।