{"_id":"642cf5539d039c37270e23e3","slug":"usa-india-relationship-most-consequential-in-world-says-white-house-on-new-ambassador-eric-garcetti-appointmen-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'भारत के साथ संबंध सबसे अहम', नए राजदूत की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'भारत के साथ संबंध सबसे अहम', नए राजदूत की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने दिया बड़ा बयान
Wed, 05 Apr 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:44 AM IST
सार
गौरतलब है कि इस महीने गार्सेटी भारत आ सकते हैं। गार्सेटी का नामांकन को बीते माह ही अमेरिका की संसद ने मंजूर किया था।
विज्ञापन
एरिक एम. गार्सेटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अमेरिका के नए राजदूत एरिक गार्सेटी की नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि नए राजदूत भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, आर्थिक आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाएंगे। बता दें कि लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे। बीती 24 मार्च को ही अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एरिक गार्सेटी को पद और गोपनीयत का शपथ दिलाई थी।
विज्ञापन
'भारत के साथ रिश्ते बेहद अहम'
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरेन जीन पिएरे ने रिपोर्टर्स को बताया कि 'राष्ट्रपति कह चुके हैं कि 'हम भारत के साथ संबंधों को दुनिया में सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। राजदूत गार्सेटी हमारी महत्वकांक्षी कोशिश का नेतृत्व करेंगे और भारत के साथ क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाएंगे। साथ ही रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे और लोगों से लोगों के बीच संबंधों और आर्थिक संबंधों को भी मजबूत करेंगे।' जीन पिएरे ने कहा कि राष्ट्रपति, भारत के साथ रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US: अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयास का 'कड़ा विरोध' किया, कही यह बात
विज्ञापन
इस महीने भारत आ सकते हैं अमेरिकी राजदूत
गौरतलब है कि इस महीने गार्सेटी भारत आ सकते हैं। गार्सेटी का नामांकन को बीते माह ही अमेरिका की संसद ने मंजूर किया था। बीते दो साल से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद खाली है। जुलाई 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने एरिक गार्सेटी को भारत के राजदूत के रूप में नामांकित किया था लेकिन एरिक गार्सेटी पर लॉस एंजेलेस का मेयर रहते हुए अपने स्टाफ के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। जिसके चलते गार्सेटी का नाम अमेरिकी संसद से मंजूरी नहीं हो पा रहा था। दो साल के लंबे इंतजार के बाद गार्सेटी के नाम को मंजूरी मिली और अब वह जल्द ही अपना पदभार संभाल लेंगे।